धनबाद: धनबाद जिले के पूर्वी टुंडी प्रखंड क्षेत्र के पियारसोला में प्रखंड स्तरीय क्रिकेट खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और उत्साहवर्धक के रूप में गिरीडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी उपस्थित थे।
Highlights:
प्रतियोगिता और पुरस्कार
- तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता में कुल 16 टीमें भाग लिया।
- फाइनल विजेता को 15,000 रुपये नगद और ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा।
- द्वितीय विजेता को 10,000 रुपये नगद और ट्रॉफी प्रदान की जाएगी।
- सेमीफाइनल तृतीय विजेता को 5,000 रुपये नगद राशि दी जाएगी।
सांसद ने कहा कि यह महोत्सव खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है।






















