25.1 C
Jharkhand
Wednesday, September 16, 2026

झारखंड विधानसभा स्थापना दिवस: 25वीं वर्षगांठ पर शहीद जवानों के परिजन सहित उत्कृष्ट जनप्रतिनिधियों का सम्मान….

रांची:झारखंड विधानसभा स्थापना दिवस की 25वीं वर्षगांठ पर आज राजधानी रांची में भव्य आयोजन हो रहा है। कार्यक्रम में राज्य के नवनिर्माण में योगदान देने वाले आंदोलनकारियों,उत्कृष्ट कार्य करने वाले जनप्रतिनिधियों और देश की सुरक्षा में शहीद हुए वीर जवानों के परिजनों को राज्यपाल एवं विधानसभा अध्यक्ष द्वारा सम्मानित किया जाएगा।वहीं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विधायकों में से चयनित धनबाद से भाजपा MLA राज सिन्हा को भी सम्मानित किया जाएगा।

शहीद जवानों के परिजन होंगे सम्मानित

देश की सुरक्षा में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले निम्न वीर सपूतों के परिजनों को सम्मान दिया जाएगा जिन जवानों के परिजन सम्मानित होंगे वो इस तरह है.

रामदेव महतो (STF, मनोहरपुर)

सिकंदर सिंह (चतरा जिला बल, गया)

सुकन राम (चतरा जिला बल, पलामू)

चौहान हेम्ब्रोम (हजारीबाग जिला बल, गिरिडीह)

सुनील धान (STF, कर्रा, खूंटी)

सुनील राम (पलामू जिला बल)

सन्तन कुमार मेहता (पलामू जिला बल)

महिमा नंद शुक्ला (CRPF, पलामू)

सुनील कुमार मंडल (CRPF, पश्चिम बंगाल)

एम. प्रबो सिंह (CRPF, मणिपुर)

प्राणेश्वर (CRPF, असम)

संदीप कुमार (CRPF, उत्तर प्रदेश)

महेंद्र (CRPF, असम)

कौशल कुमार मिश्रा (CRPF, समस्तीपुर)

करमजीत सिंह बक्शी (पंजाब रेजिमेंट, हजारीबाग)

अर्जुन महतो (अग्निवीर, बोकारो)

सांस्कृतिक संध्या

वहीं शाम को शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा, जिसमें रूप कुमार राठौर व सोनाली राठौर अपनी प्रस्तुति देंगे।साथ हीं डॉ. मृणालिनी अखौरी व सुमी श्रेया के गीत पर भी दिग्गज झूमेंगे ।
इसके अलावा हास्य कवि डॉ. दिनेश बावरा व कॉमेडियन रवींद्र जॉनी लोगों का मनोरंजन करेंगे।मौके पर स्थानीय झारखंडी कलाकार लोकगीत, नृत्य और संगीत की झलक दिखाएँगे।

रांची में ट्रैफिक रूट में बदलाव

कार्यक्रम को लेकर रांची में ट्रैफिक रूट में बदलाव किया गया है।
विधानसभा स्थापना दिवस को ध्यान में रखते हुए राजधानी में सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के लिए ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है।सुबह 6 बजे से रात 12 बजे तक शहर में भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।मुख्य मार्गों पर मालवाहक,ऑटो, ई-रिक्शा और सवारी वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा
कांके रोड, रातू रोड, हरमू, किशोरगंज, अरगोड़ा, HEC गेट, धुर्वा गोलचक्कर सहित कई रूट बंद रहेंगे।रेडियम रोड, कचहरी, शहीद चौक, अलबर्ट एक्का चौक, एजी मोड़, डोरंडा, बिरसा चौक तक कई मार्गों पर छोटी सवारी गाड़ियों की आवाजाही बंद रहेगी।

spot_img
Video thumbnail
NH 19 गोविंदपुर एलिवेटेड फ्लाईओवर निर्माण का साइड इफेक्ट:भीतिया मोड़ तक महाजाम, ड्राइवर परेशान...
04:18
Video thumbnail
युवती का निजी फोटो वायरल करने की धमकी देने वाला इंस्टाग्राम प्रेमी नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार...
02:01
Video thumbnail
MMDR बिल के खिलाफ इरफान अंसारी का हल्ला बोल,कहा मइयां सम्मान के आड़े आने वाले को नही करेंगे बर्दाश्त.
03:41
Video thumbnail
आरक्षण रिफॉर्म्स को लेकर स्वर्ण समाज जा छपरा में बड़ा आंदोलन,DM को ज्ञापन...
04:10
Video thumbnail
छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो पर है भाजपा की नजर! मीडिया के सवाल पर क्या कहा टाईगर जयराम महतो ने...
00:53
Video thumbnail
NH 19 जीटी रोड गोविंदपुर में बन रहा एलिवेटेड फ्लाईओवर अपडेट:प्रतिदिन हो रहे सड़क महाजाम का मुख्य कारण
04:48
Video thumbnail
IIT ISM धनबाद में पिछले 50 वर्षों से होती आ रही है गणपति की पूजा,उड़िया कल्चर इसकी खासियत...
03:23
Video thumbnail
भगोड़े अपराधी प्रिंस खान के भाई बंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,वासेपुर की गलियों में और क्या हुआ..!
03:12
Video thumbnail
वासेपुर में पीटने के बाद बंटी खान का बयान हुआ वायरल,कहा मेरा भाई आतंकवादी पुलिस कर दे इनकाउंटर....!
00:43
Video thumbnail
पूनम ह'त्या'कांड का पुलिस ने किया खुलासा,बहु को रास्ते से हटाने के लिए ससुर ने रची थीं साजिश,5अरेस्ट
03:37

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular