30.5 C
Jharkhand
Wednesday, August 26, 2026

ED की दो दिन की मेगा कार्रवाई: झारखंड–बंगाल के 44 ठिकानों से 14 करोड़ नकद, ज्वेलरी और जमीन के कागज़ात जब्त….

झारखंड/बंगाल: पूर्वी भारत में कोयला तस्करी के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई—
ED ने झारखंड और पश्चिम बंगाल में 44 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है। यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत 21 नवंबर को की गई।

जांच टीम को छापेमारी के दौरान 14 करोड़ रुपए से ज्यादा की नकदी, सोना–गहने, जमीन के दस्तावेज़, संदिग्ध डिजिटल रिकॉर्ड और कोयला सिंडिकेट से जुड़े कई समझौते मिले हैं।
साथ ही कई कंपनियों की फाइलें, बुक्स ऑफ अकाउंट्स और जमीन खरीद–फरोख़्त से जुड़ी अहम डील्स भी जब्त की गईं।

झारखंड में ED ने 20 स्थलों पर छापे मारे—धनबाद और दुमका में।ये ठिकाने लाल बहादुर सिंह, अनिल गोयल, संजय खेमा, अमर मोंडल और इनसे जुड़ी कंपनियों के बताए जा रहे हैं।

वहीं पश्चिम बंगाल में 24 ठिकानों पर कार्रवाई की गई।
ये छापेमारी दुर्गापुर, पुरुलिया, हावड़ा और कोलकाता के घरों, ऑफिसों, टोल बूथों और कोक प्लांट्स पर की गई—
जो कोयला तस्करी गिरोह से जुड़े नरेंद्र खरका, मुरारी कायल, युधिष्ठिर घोष, राज किशोर यादव, लोकेश सिंह, चिन्नमय मोंडल, निरद बरण मोंडल समेत कई लोगों से जुड़े हैं।

इस कार्रवाई में ED के 100 से अधिक अधिकारी शामिल थे, जिन्हें CRPF की सुरक्षा मिली हुई थी।पूरी जांच पश्चिम बंगाल और झारखंड पुलिस द्वारा दर्ज कई FIRs पर आधारित है—
जिनमें बड़े पैमाने पर कोयले की अवैध तस्करी, उसके परिवहन, भंडारण और बिक्री के आरोप लगे थे।

जांच में सामने आया कि झारखंड से बिना किसी वैध कागज़ के कोयला पश्चिम बंगाल पहुंचाया जा रहा था और इस काम में एक बड़ा नेटवर्क सक्रिय था—जो दोनों राज्यों की सीमा पर वर्षों से काम कर रहा था।
छापेमारी में मिले दस्तावेज़ों ने FIR में लगाए गए आरोपों की पुष्टि की है।साथ ही, इस जांच के दौरान स्थानीय स्तर पर सक्रिय संगठित अपराध नेटवर्क और उनसे जुड़े कई अधिकारियों की भूमिका भी उजागर हुई है।कई रजिस्टर और दस्तावेज़ मिले हैं, जिनमें अवैध नकद वसूली और उससे जुड़े लाभार्थियों का पूरा ब्योरा मौजूद है।

spot_img
Video thumbnail
बैलगाड़िया टाउनशिप के लिए अधिग्रहीत जमीन का मुआवजा-नियोजन नहीं मिला,फिर DC से मिलने पहुंचे कई रैयत...
03:45
Video thumbnail
मछली पकड़ दिन भर में 200 का भी नही होता जुगाड़,पर खानदानी पेशा है छोड़ कैसे दें.!एक मल्लाह की सादगी...
04:20
Video thumbnail
किसनगंज पुलिस का ऑपरेशन मुस्कान:चोरी गए 51 फोन बरामद कर वास्तविक ऑनर को सौंपा
02:41
Video thumbnail
अब आश्वासन नहीं हम अपना अधिकार कानूनी लड़ाई लड़ कर लेंगे : देवेंद्र नाथ महतो ...
01:24
Video thumbnail
छात्रनेता देवेंद्रनाथ महतो की परीक्षा सुधार यात्रा पहुंची हजारीबाग,कहा हर परीक्षा में तय हो जवाबदेही
00:33
Video thumbnail
पुलिस एसोसिएशन के माफी वाले बयान पर भड़के MLAजयराम महतो, कहा फांसी चढ़ जाऊंगा पर माफी नहीं मांगूंगा..
02:35
Video thumbnail
NH 19 गोविंदपुर में फ्लाईओवर निर्माण का साइडइफेक्ट:प्रतिदिन 5 KM कोलकाता लेन में महाजाम,SSP ने क्या
02:17
Video thumbnail
DC SSP को राखी बांधने को लेकर दो दिन से एक्साइटेड थी सैकड़ों छात्राएं,राखी बांधने के बाद क्या बोली
04:25
Video thumbnail
स्कूली छात्राओं ने DC-SSP की कलाई पर राखी बांध मनचलों से सुरक्षा की लगाई गुहार,तुरंत हुई सुनवाई
07:37
Video thumbnail
'कह दादी की समस्या हो..टेंसन नाय ले पेंसन मिलतो' धनबाद DC आदित्य रंजन का आत्मीय चेहरा जिसने बुजुर्ग
01:45

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular