21.7 C
Jharkhand
Thursday, November 5, 2026

ITBP जवान गौतम कुमार यादव का पार्थिव शरीर चिरकुंडा पहुंचा, परिवार में मातम…

निरसा: निरसा के चिरकुंडा में उस समय माहौल गमगीन हो गया जब आईटीबीपी जवान गौतम कुमार यादव का पार्थिव शरीर उनके घर पहुंचा। बिहार चुनाव की ड्यूटी के दौरान जवान ने कथित तौर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। कल देर शाम शव चिरकुंडा लाया गया और आज सुबह राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

चिरकुंडा के गांजा गली स्थित पुराने आवास पर जब आईटीबीपी जवान गौतम कुमार यादव का पार्थिव शरीर पहुंचा, तो पूरे इलाके में कोहराम मच गया। मां, दादी और पत्नी सहित परिवार के सभी सदस्य रो-रोकर बेसुध नजर आए। जवान की पत्नी पूजा कुमारी अपने सात साल के बेटे और पांच साल की बेटी के साथ चिरकुंडा में ही रहती हैं।

परिजनों, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ शव के अंतिम दर्शन के लिए जुटी रही। संजय चौक से सैकड़ों बाइक सवार तिरंगा हाथ में लिए “भारत माता की जय” और “गौतम यादव अमर रहें” के नारे लगाते हुए शव यात्रा के साथ चिरकुंडा पहुंचे। शव को शहीद चौक ले जाया गया, जहां लोगों ने श्रद्धांजलि दी।

शव को रात में बालक-बालिका मध्य विद्यालय में रखा गया। सोमवार सुबह गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

मृतक के चाचा संजय यादव ने गौतम को शहीद का दर्जा देने और मौत की परिस्थितियों की निष्पक्ष जांच की मांग की है। जवान का बड़ा भाई पप्पू यादव, जो आर्मी में पोस्टेड हैं, देर रात चिरकुंडा पहुंचने वाले थे। वहीं आईटीबीपी के अधिकारी भी रांची से पहुंचे।
आईटीबीपी इंस्पेक्टर जगदा उरांव ने घटना को बेहद दुखद बताते हुए कहा कि पूरा बल इस कठिन समय में परिवार के साथ खड़ा है और मौत की वजहों की जांच जारी है।

बताया जा रहा है कि बिहार चुनाव ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण के श्रीनगर थाना क्षेत्र स्थित राजकीय प्लस टू स्कूल कोहड़ा भवानीपुर की छत पर जवान गौतम कुमार यादव ने अपनी राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी।

spot_img
Video thumbnail
अधिकांश जनप्रतिनिधि बिकाऊ है! औकात के हिसाब से लगती है कीमत... सांसद पप्पू यादव का बड़ा सियासी हमला!
01:37
Video thumbnail
जारी है मिठाईयों में हानिकारक रंगों का इस्तेमाल, 2.5 टन चंपई रंग वाली लड्डू फ़ूड सैफ्टी विभाग ने किया
03:13
Video thumbnail
बारामुड़ी खटाल विवाद पर विधायक अरूप चटर्जी ने तोड़ी चुप्पी, यादव समाज के समर्थन में खुलकर आए सामने!
00:49
Video thumbnail
JLKM कार्यकर्ताओं को सांसद ढुलु महतो ने कहा कु-त्ता तो थिंक टैंक प्रकाश कुमार ने ऐसे दिया जवाब...
01:43
Video thumbnail
शिक्षकों के तबादले व BPL एडमिशन में पैसे के खेल !अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठें विधायक अरूप चटर्जी
03:04
Video thumbnail
जन मुद्दों को छोड़ MP ढुलू महतो असंवैधानिक मुद्दों पर कर रहे हैं बात, JLKM नेत्री भारती महतो का हमला
01:57
Video thumbnail
खटाल की आड़ में अवैध कब्जे वाली जमीन बचाना चाहते हैं सांसद ढुल्लू महतो! सुशील मंडल का बड़ा आरोप
02:16
Video thumbnail
सांसद ढुल्लू महतो के बयान पर JLKM का पलटवार! पुतला दहन के बाद जिला प्रवक्ता महेश दुबे ने क्या कहा?
02:55
Video thumbnail
झरिया में फूड सेफ्टी ऑफिसर की बड़ी कार्रवाई! प्रतिबंधित रंग से बना 360 kg बताशा और मिलावटी सेवई सील!
03:39
Video thumbnail
अभिनेता चंकी पांडेय पहुंचे गोविंदपुर, प्रतिभागी बच्चों को दिया सफलता का टिप्स
02:38

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular