35 C
Jharkhand
Friday, May 1, 2026

चिरकुंडा के ITBP जवान गौतम कुमार यादव ने बिहार में ड्यूटी के दौरान की आत्महत्या…

निरसा: चिरकुंडा थाना क्षेत्र के सोनार डंगाल निवासी ITBP जवान गौतम कुमार यादव ने बिहार में ड्यूटी के दौरान खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना बिहार के पश्चिम चंपारण जिले, श्रीनगर थाना क्षेत्र के कोहड़ा भवानीपुर स्कूल परिसर में हुई, जहाँ वह विधानसभा चुनाव की सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात था।

जानकारी के अनुसार, जवान ने अपनी सर्विस LMG राइफल से गोली चलाकर अपनी जान ले ली। गोली चलने की आवाज से पूरे कैंप में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर श्रीनगर थाना पुलिस और डीएसपी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने बताया कि गोली इतनी नज़दीक से चली कि मौके पर ही जवान की मौत हो गई।

गौतम का पैतृक निवास चिरकुंडा गांजा गली में है। वह शांत स्वभाव का बताया जाता था और उसके दो बच्चे हैं। परिवार के अनुसार, माता-पिता बिहार में रहते हैं और बड़े भाई भी फौज में हैं।
आत्महत्या के कारणों की जांच फिलहाल पुलिस कर रही है। वरिष्ठ अधिकारी भी मामले की निगरानी कर रहे हैं।

रविवार देर शाम गौतम का पार्थिव शरीर चिरकुंडा पहुंचा। सैकड़ों लोग हाथों में तिरंगा झंडा लेकर “भारत माता की जय” के नारे लगा रहे थे। शव को शहीद चौक होते हुए गांजा गली ले जाया गया, जहाँ परिजन और स्थानीय लोग भावपूर्ण श्रद्धांजलि दे रहे थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गौतम कुमार यादव का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कल सुबह चिरकुंडा घाट में ITBP की उपस्थिति में किया जाएगा।

spot_img
Video thumbnail
निरसा में राहत के साथ आफत लेकर आई बारिश,कई लोगों का कच्चा घर ध्वस्त हुआ...
02:50
Video thumbnail
क्रिकेट के दौरान बच्चों के विवाद में मासूम की पिटाई के बाद स्थिति बिगड़ी तो वासेपुर पहुंची पुलिस...
03:09
Video thumbnail
शराब के नशे में ड्राइविंग करते पकड़े गए नेताजी की गाड़ी हुई सीज,अब कोर्ट में भरना होगा जुर्माना...
02:34
Video thumbnail
कहां से आये बदरा....
01:05
Video thumbnail
रक्सौल जंक्शन जल्द दिखेगा बाबा पशुपतिनाथ मंदिर के भव्य स्वरूप में पर अभी सुरक्षा बढ़ाने की आवश्यकता..
02:04
Video thumbnail
राजगंज में मौसम ने बदला मिज़ाज, आंधी-पानी से राहत के साथ नुकसान भी
00:50
Video thumbnail
गोविंदपुर में जाम से निजात के लिए ट्रैफिक डीएसपी का एक्शन, अवैध पार्किंग पर कार्रवाई
02:10
Video thumbnail
श्री श्री राधा कृष्ण शिलामयि मुर्ति प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन
02:16
Video thumbnail
गोविंदपुर: जानती फार्मा में नवजात की मौ,त के बाद भारी हंगा,मा, अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी।
05:20
Video thumbnail
लुसाडीह में देर रात चोरी, लाखों के सामान और नगदी पर हाथ साफ
03:12

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!