28.6 C
Jharkhand
Sunday, July 26, 2026

ITBP जवान गौतम कुमार यादव का पार्थिव शरीर चिरकुंडा पहुंचा, परिवार में मातम…

निरसा: निरसा के चिरकुंडा में उस समय माहौल गमगीन हो गया जब आईटीबीपी जवान गौतम कुमार यादव का पार्थिव शरीर उनके घर पहुंचा। बिहार चुनाव की ड्यूटी के दौरान जवान ने कथित तौर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। कल देर शाम शव चिरकुंडा लाया गया और आज सुबह राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

चिरकुंडा के गांजा गली स्थित पुराने आवास पर जब आईटीबीपी जवान गौतम कुमार यादव का पार्थिव शरीर पहुंचा, तो पूरे इलाके में कोहराम मच गया। मां, दादी और पत्नी सहित परिवार के सभी सदस्य रो-रोकर बेसुध नजर आए। जवान की पत्नी पूजा कुमारी अपने सात साल के बेटे और पांच साल की बेटी के साथ चिरकुंडा में ही रहती हैं।

परिजनों, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ शव के अंतिम दर्शन के लिए जुटी रही। संजय चौक से सैकड़ों बाइक सवार तिरंगा हाथ में लिए “भारत माता की जय” और “गौतम यादव अमर रहें” के नारे लगाते हुए शव यात्रा के साथ चिरकुंडा पहुंचे। शव को शहीद चौक ले जाया गया, जहां लोगों ने श्रद्धांजलि दी।

शव को रात में बालक-बालिका मध्य विद्यालय में रखा गया। सोमवार सुबह गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

मृतक के चाचा संजय यादव ने गौतम को शहीद का दर्जा देने और मौत की परिस्थितियों की निष्पक्ष जांच की मांग की है। जवान का बड़ा भाई पप्पू यादव, जो आर्मी में पोस्टेड हैं, देर रात चिरकुंडा पहुंचने वाले थे। वहीं आईटीबीपी के अधिकारी भी रांची से पहुंचे।
आईटीबीपी इंस्पेक्टर जगदा उरांव ने घटना को बेहद दुखद बताते हुए कहा कि पूरा बल इस कठिन समय में परिवार के साथ खड़ा है और मौत की वजहों की जांच जारी है।

बताया जा रहा है कि बिहार चुनाव ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण के श्रीनगर थाना क्षेत्र स्थित राजकीय प्लस टू स्कूल कोहड़ा भवानीपुर की छत पर जवान गौतम कुमार यादव ने अपनी राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी।

spot_img
Video thumbnail
JPSC धांधली की परतें खुलनी शुरू! CID की ताबड़तोड़ कार्रवाई, जांच में रोज हो रहे नए खुलासे...
01:14
Video thumbnail
BCCL कर्मी को कार ने एक बार बनी दो बार टक्कर मार किया जान लेने का प्रयास,पर तस्वीरें CCTV में हो गयी
01:49
Video thumbnail
गिरिडीह में चेन छिनतई की दो घटनाओं का पुलिस ने किया खुलासा, कटिहार से दोनों सोने की चेन बरामद
02:58
Video thumbnail
सोनबाद के दो माह पहले बने जर्जर पुल की मरम्मत में ग्रामीणों ने फिर पकड़ी अनियमितता, काम रुकवाया;
03:16
Video thumbnail
औरंगाबाद में प्रदर्शन कारियों की भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव तो बदलेमें मिला यह इनाम हो गया लाठीचार्ज
01:49
Video thumbnail
जमीन कब्जे के लग रहे आरोप पर कृष्ण मुरारी चौधरी,पंडुकी के रैयत और जांच करने पहुंचे सीओ ने क्या कहा?
09:52
Video thumbnail
करोड़ों की लागत से कोहिनूर मैदान में बना वेंडिंग जोन वीरान,सड़क पर सज रही दुकानें,जिम्मेवार लापरवाह...
03:56
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन...
01:52
Video thumbnail
करोड़ो का अवैध शराब छुपा था धान की भुंसी के नीचे,देख कर उत्पाद विभाग भी रह गयी दंग...
02:51
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन..
05:26

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular