27.8 C
Jharkhand
Saturday, August 1, 2026

सारण एसएसपी की कड़ी कार्रवाई : शराब कारोबारी से साठगांठ के आरोप में दो पुलिस पदाधिकारी जेल भेजे गए…

छपरा :सारण जिले में शराब कारोबारियों से साठगांठ और अवैध वसूली के गंभीर आरोप में दो प्रवर पुलिस अवर निरीक्षकों को निलंबित करते हुए जेल भेज दिया गया है। इस कार्रवाई की जानकारी सारण एसएसपी डॉ. कुमार आशीष ने प्रेस को दी।

शराब कारोबारियों से मिलीभगत का मामला

एसएसपी को 24 नवंबर को सूचना मिली कि एक स्कॉर्पियो गाड़ी में जब्त शराब को छोड़ने के लिए सौदेबाजी की जा रही है और इसी प्रकरण में एक पुलिसकर्मी को बंधक भी बनाया गया है।
मुफस्सिल थाना प्रभारी द्वारा सूचना मिलने पर एसएसपी ने एएसपी सदर के नेतृत्व में टीम गठित की। जांच के बाद प्रवर पुलिस अवर निरीक्षक चंद्रभान कुमार को मरहौरा के कोलुआ गांव से सकुशल बरामद कर लिया गया।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने अपराधी वाल्मीकि कुमार सिंह को भी गिरफ्तार किया, जिसके पास से एक पिस्टल, तीन मैगजीन, जिंदा कारतूस, चाकू, 9 लीटर देसी शराब और एक स्कॉर्पियो बरामद किया गया।

जांच में यह स्पष्ट हुआ कि प्रवर पुलिस अवर निरीक्षक चंद्रभान कुमार और दीपक कुमार ओझा स्कॉर्पियो में जब्त शराब को छोड़ने के एवज में भयादोहन व अवैध वसूली कर रहे थे। एएसपी सदर की रिपोर्ट में आरोपों की पुष्टि होने पर दोनों पुलिस पदाधिकारियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया।

वाल्मीकि सिंह के दो अन्य सहयोगियों की पहचान भी कर ली गई है। उसके विरुद्ध मध निषेध अधिनियम व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

इस कार्रवाई में डीएसपी सदर वन राम पुकार सिंह, डीएसपी मरहौरा नरेश पासवान, मुफस्सिल, गरखा व मरहौरा थाना पुलिसकर्मी और जिला आसूचना इकाई शामिल रहे।

आर्केस्ट्रा विवाद में युवक की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

मरहौरा थाना क्षेत्र के भावलपुर, वार्ड नंबर 5 में शादी समारोह के दौरान आर्केस्ट्रा में गाना बजाने को लेकर झड़प हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि लड़की के भाई रिंकू कुमार को चाकू मारकर हत्या कर दी गई।

इस संबंध में मढ़ौरा थाना कांड संख्या 776/25 दर्ज की गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों रामदयाल महतो और दिनी महतो को गिरफ्तार कर लिया है।

 

spot_img
Video thumbnail
कोलाकुसमा हाई स्कूल:स्कूल जाने से पहले सड़क पर जलजमाव,,रोज मिड डे मील से वंचित हो रहें छात्र...
04:57
Video thumbnail
धनबाद के जगजीवन नगर में आपसी रंजिश में युवक की पिट पिट कर ह'त्या, 3 हिरासत में...
02:58
Video thumbnail
धनबाद:खेल के मैदान में चमके नन्हें सितारे, DAV Koyla Nagar से निकले ज़ोनल लेवल के दावेदार...
03:48
Video thumbnail
धनबाद के चिरकुंडा में जर्जर सरकारी क्वार्टर के आड़ मे करोड़ों की अवैध लॉटरी छप रही थी,बिक रही थी,ऐसे
01:41
Video thumbnail
शेखपुरा:उर्स मेले में गायब हुए था 10 वर्षीय बालक,ऐसे हुआ बरामद...
02:10
Video thumbnail
भाजपा सरकार में हुए JPSC घोटाले में सवाल पूछने पर हकला गयें रूपेश सिन्हा...?
00:49
Video thumbnail
सावन की पहली सोमवारी को धनबाद मैं होने वाला है धमाल …।
01:04
Video thumbnail
क्षमा कमजोरी नहीं, बल्कि सबसे बड़ी ताकत है। मतभेद हो सकते हैं, लेकिन मनभेद नहीं…!
02:55
Video thumbnail
सरकारी ज़मीन पर कब्जा कर रहे दबंग के खिलाफ एक जुट हुए ग्रामीण,मौके पर पुलिस...
03:06
Video thumbnail
JPSC JSSC की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों का दर्द,माथा का बाल पक जा रहा है लेकिन नौकरी नही हो रहा है
02:37

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular