27.9 C
Jharkhand
Monday, October 26, 2026

धनबाद के गोविंदपुर में पी.एम. विश्वकर्मा योजना को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित…

धनबाद: : धनबाद के गोविंदपुर में एमएसएमई मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत शाखा एमएसएमई विकास कार्यालय, धनबाद द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना पी.एम. विश्वकर्मा के लाभार्थियों के लिए एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में इस योजना से लाभान्वित बड़ी संख्या में लाभार्थी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में एमएसएमई शाखा के अधिकारियों, उद्योग विभाग, डाक विभाग, तथा विभिन्न बैंक प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सभी अधिकारियों ने उपस्थित प्रतिभागियों को योजना के लाभ, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और समस्याओं के समाधान से संबंधित आवश्यक जानकारी दी। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुई।

पी.एम. विश्वकर्मा योजना—किसके लिए और कैसे लाभ पहुंचाती है?

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एमएसएमई विकास कार्यालय धनबाद के सहायक निदेशक सुजीत कुमार ने बताया कि—

  • यह योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 17 सितंबर 2023 को शुरू की गई थी।
  • इसके अंतर्गत 18 पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों को शामिल किया गया है।
  • योजना के तहत लाभार्थियों को मिलता है—
    • कौशल प्रशिक्षण
    • रियायती ब्याज दर पर ऋण सुविधा
    • डिजिटल लेनदेन हेतु प्रोत्साहन
    • प्रशिक्षण अवधि में ₹500 प्रतिदिन प्रोत्साहन राशि
    • कौशल सत्यापन के बाद ₹15,000 तक का टूलकिट प्रोत्साहन

उन्होंने कहा कि यह योजना कारीगरों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और पारंपरिक व्यवसायों को आधुनिक तंत्र से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारी

इस अवसर पर शामिल रहे—राजेंद्र प्रसाद, महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र धनबाद, सुजीत कुमार, सहायक निदेशक, एमएसएमई विकास कार्यालय धनबाद, रोशन आनंद, LDMO, बैंक ऑफ इंडिया, अरशद नसीम खान, शाखा प्रबंधक, फेडरल बैंक गोविंदपुर, जितेंद्र कुमार, शाखा प्रबंधक, केनरा बैंक गोविंदपुर, प्रीतम कुमार, ब्रांच मैनेजर, इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB), तथा पी.एम. विश्वकर्मा योजना के बड़ी संख्या में लाभार्थी

 

spot_img
Video thumbnail
18 साल तक पार्टी को गरियाया तो उस समय आंख में.... गया था!और फिसल गई अनंत सिंह की जुबान..!
00:25
Video thumbnail
निरसा:ECL के चापापुर 2 OCP में CISF ने जब्त किया कोयला लदा 3 हाईवा, फिर क्या हुआ जानिए...
03:46
Video thumbnail
जमीन माफियाओं द्वारा राजस्व कर्मचारी की हुई है ह'त्या,दोषियों को जेल भेजे सरकार :अर्जुन मुंडा
01:25
Video thumbnail
छपरा में लायंस क्लब और रोटी बैंक की मानवीय पहल,भिखारी के टूटे कूल्हे का कराया ऑपरेशन...
01:33
Video thumbnail
जब युवा साहित्यकारों और कवियों को BBMKU से मिला सम्मान तो माहौल कुछ ऐसे बना
03:55
Video thumbnail
विधायकी जा रही है आपकी ! सुनते ही बोलें अनंत सिंह हमारा दिक्कतें न है तो तोड़ा दिक्कत हो रहा है
00:39
Video thumbnail
निष्कासन के बाद अनंत सिंह की दहाड़,कहा- जब नीतिसे कुमार नहीं रहें तो पार्टी कोच्चि का...
00:40
Video thumbnail
पाम इन बर्थ डे पार्टी विवाद मामले में दो आरोपियों को धनबाद पुलिस ने कराया पैदल परेड,देखिएLive
02:20
Video thumbnail
उत्क्रमित मध्य विद्यालय गोरतोपा में फ़ूड प्रोसेसिंग यूनिट स्थापना का ग्रामीणों ने किया विरोध...
05:25
Video thumbnail
कुंवारों को शादी का झांसा दे ठगने वाली लूटेरी दुल्हन समेत तीन शातिर पुलिस के चंगुल में...
01:30

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular