24.2 C
Jharkhand
Thursday, September 10, 2026

शादी के दो दिन बाद ही युवती प्रेमी संग थाने पहुंची, परिजनों का जमकर हंगामा….

राजगंज: राजगंज थाना क्षेत्र के डोमनपुर में गुरुवार को एक चौंकाने वाला मामला सामने आया, जब हाल ही में शादीशुदा एक युवती अपने प्रेमी के साथ राजगंज थाना पहुँची और सुरक्षा की मांग करने लगी। घटना के बाद देर शाम तक थाना परिसर में तनावपूर्ण माहौल बना रहा।

शादी के एक दिन बाद ही प्रेमी संग हो गई फरार

मिली जानकारी के अनुसार, डोमनपुर निवासी लता (परिवर्तित नाम) की शादी 25 तारीख को बोकारो जिले के चंदाहा सियालजोड़ी में हुई थी। अगले दिन ही उसकी विदाई भी हो गई थी।
परिजनों का आरोप है कि युवती का पति उसे अपने घर न ले जाकर अपनी मौसी के घर ले गया। वहीं से गुरुवार की तड़के लगभग 3 बजे वह एक युवक के साथ फरार हो गई।

प्रेमी संग थाने पहुंचकर मांगी सुरक्षा

लगभग सुबह 11 बजे युवती ढांगी निवासी सोनू ठाकुर के साथ राजगंज थाना पहुँची और सुरक्षा की गुहार लगाई।
सूचना मिलते ही लड़की के परिजन, ग्रामीण और मुखिया प्रतिनिधि थाने पहुँच गए। इसके बाद थाने में घंटों तक तीखी बहस और गहमागहमी का माहौल बना रहा।

बालिग होने का हवाला, प्रेमी के साथ जाने पर अड़ी युवती

युवती किसी भी स्थिति में अपने प्रेमी के साथ ही रहने की जिद पर डटी रही, जबकि परिजन और ग्रामीण उसे पति के साथ भेजने पर जोर दे रहे थे।
स्थिति तूल पकड़ने पर थाना प्रभारी ने साफ कहा कि—
“युवती बालिग है, इसलिए उसकी इच्छा के अनुसार कार्रवाई की जाएगी और उसे सुरक्षा प्रदान की जाएगी।”

निर्णय के बाद भड़के परिजन, थाने में हंगामा

शाम करीब 5 बजे निर्णय लिया गया कि युवती अपने प्रेमी सोनू ठाकुर के साथ जाएगी। यह सुनते ही लड़की के परिजन और ग्रामीण उग्र हो गए और थाने में जोरदार हंगामा किया।
पुलिस बल ने उन्हें किसी तरह थाने के गेट के बाहर हटाया और स्थिति नियंत्रण में लाई।

उग्र भीड़ थाने के बाहर डटी रही

मौके से प्राप्त जानकारी के अनुसार, खबर लिखे जाने तक लड़की के परिजन व ग्रामीण थाने से थोड़ी दूरी पर डटे हुए थे।
सुरक्षा कारणों से पत्रकारों को भी थाना परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई।

पुलिस ने सुरक्षा देने की प्रक्रिया शुरू की

फिलहाल पुलिस युवती को सुरक्षा प्रदान करने की व्यवस्था में लगी है और पूरे मामले पर निगरानी बनाए हुए है।

 

spot_img
Video thumbnail
ट्रैफिक पुलिस पर हाथ छोड़े जाने से नाराज हुए धनबाद SSP,फुटेज के आधार पर FIR दर्ज करने का दिया निर्देश
00:29
Video thumbnail
JPSC JSSC CGL परीक्षा में धांधली की जांच CBI से हो जाए तो जांच की आंच CM तक पहुंचेगी:राज सिन्हा
02:50
Video thumbnail
अभ्यर्थियों को बेचे गए नौकरी के पाई पाई का हिसाब बता रहे हैं सांसद ढुलु महतो,जरा चेक कर लीजिए...
02:53
Video thumbnail
JPSC JSSC CGL घोटाले के किंग पिन अभय तिवारी को नही मिली जमानत,रोज हो रहे नये खुलासे..
02:54
Video thumbnail
अधिकारी उंदण्ड हो रहे हैं उनका हिसाब BJP की सरकार आएगी तो किया जाएगा,DC द्वारा ज्ञापन रिसीव के लिए
04:55
Video thumbnail
JPSC JSSC CGL घोटाले के किंग पिन अभय तिवारी को नही मिली जमानत,रोज हो रहे नये खुलासे...
02:54
Video thumbnail
JSSC JPSC CGL समेत तमाम परीक्षाओं में धांधली के खिलाफ जिला मुख्यालय धनबाद में भाजपा का आंदोलन Live
02:35
Video thumbnail
छात्र JDU ने की छात्रों की समस्याओं पर मंथन, सेशन लेट और बेरोजगारी का मुद्दा छाया...
03:21
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, इतने लोग क्यों लिए गए हिरासत में...
00:53

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular