17.1 C
Jharkhand
Monday, October 26, 2026

बंद घरों में चोरी करने वाले दो गिरफ्तार, विदेशी मुद्रा के साथ….

रामगढ़: रामगढ़ निवासी एक महिला ने रजरप्पा थाना में आवेदन देकर बताया था कि 25 नवंबर 2025 को वह अपनी तीनों बेटियों के साथ जमशेदपुर में एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होने गई थी। इस दौरान घर खाली था।
27 नवंबर को जब उनके भाई और माता-पिता घर की देखभाल के लिए पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है और अंदर चोरी हो चुकी है।

आवेदन के आधार पर रजरप्पा थाना कांड संख्या–189/2025 दर्ज किया गया।

चोरी का खुलासा करने के लिए रामगढ़ एसपी अजय कुमार ने एसडीपीओ परमेश्वर प्रसाद के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर रामगढ़ और बोकारो के कई इलाकों में छापेमारी शुरू की।

छापेमारी के दौरान 2 दिसंबर 2025 को एसपी को गुप्त सूचना मिली कि दो युवक चोरी की विदेशी मुद्रा (दिरहम एवं रियाल) को चितरपुर स्थित विदेशी मुद्रा बदलने वाली दुकान में बदलवाने की कोशिश करने वाले हैं।

सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए विशेष दल ने रजरप्पा मोड़ पर छापेमारी की और दोनों संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से बड़ी मात्रा में विदेशी मुद्रा बरामद की गई।

गिरफ्तार आरोपी

  1. छोटू कुमार महतो, उम्र 22 वर्ष
    पिता – स्व. बासुदेव महतो
    निवासी – आजाद नगर, सिवनडीह, थाना माराफारी, जिला बोकारो
  2. सन्नी कुमार, उम्र 20 वर्ष
    पिता – रामकुमार गोप
    निवासी – आजाद नगर, सिवनडीह, थाना माराफारी, जिला बोकारो

बरामद विदेशी मुद्रा

  • दिरहम (UAE Dirham)
    • 1000 दिरहम के 30 नोट
    • 500 दिरहम के 3 नोट
    • 100 दिरहम का 1 नोट
      कुल: 31,600 दिरहम (भारतीय मूल्य लगभग ₹7,73,884)
  • सऊदी रियाल (Saudi Riyal)
    • 500 रियाल का 1 नोट
    • 100 रियाल का 1 नोट
      कुल: 600 रियाल (भारतीय मूल्य लगभग ₹14,400)

spot_img
Video thumbnail
निरसा:ECL के चापापुर 2 OCP में CISF ने जब्त किया कोयला लदा 3 हाईवा, फिर क्या हुआ जानिए...
03:46
Video thumbnail
जमीन माफियाओं द्वारा राजस्व कर्मचारी की हुई है ह'त्या,दोषियों को जेल भेजे सरकार :अर्जुन मुंडा
01:25
Video thumbnail
छपरा में लायंस क्लब और रोटी बैंक की मानवीय पहल,भिखारी के टूटे कूल्हे का कराया ऑपरेशन...
01:33
Video thumbnail
जब युवा साहित्यकारों और कवियों को BBMKU से मिला सम्मान तो माहौल कुछ ऐसे बना
03:55
Video thumbnail
विधायकी जा रही है आपकी ! सुनते ही बोलें अनंत सिंह हमारा दिक्कतें न है तो तोड़ा दिक्कत हो रहा है
00:39
Video thumbnail
निष्कासन के बाद अनंत सिंह की दहाड़,कहा- जब नीतिसे कुमार नहीं रहें तो पार्टी कोच्चि का...
00:40
Video thumbnail
पाम इन बर्थ डे पार्टी विवाद मामले में दो आरोपियों को धनबाद पुलिस ने कराया पैदल परेड,देखिएLive
02:20
Video thumbnail
उत्क्रमित मध्य विद्यालय गोरतोपा में फ़ूड प्रोसेसिंग यूनिट स्थापना का ग्रामीणों ने किया विरोध...
05:25
Video thumbnail
कुंवारों को शादी का झांसा दे ठगने वाली लूटेरी दुल्हन समेत तीन शातिर पुलिस के चंगुल में...
01:30
Video thumbnail
💪 900 स्क्वेयर फीट के छोटे से जिम से शुरुआत… और आज 2 बड़े जिम का मालिक!
00:42

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular