32.9 C
Jharkhand
Wednesday, June 3, 2026

तेल टैंकर की डिक्की का लॉक तोड़कर तेल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश….

रामगढ़: रामगढ़ के पुलिस अधीक्षक अजय कुमार को रात करीब 11:30 बजे गुप्त सूचना मिली कि तेल चोरी करने वाला गिरोह गोला थाना क्षेत्र में एक अल्टो कार से सक्रिय है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने एसडीपीओ रामगढ़ श्री परमेश्वर प्रसाद के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी टीम गठित की।

टीम ने तुरंत हेमतपुर प्रेम लाइन होटल (रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने) वाहन चेकिंग अभियान शुरू किया। कुछ देर बाद एक सफेद अल्टो कार दिखाई दी। रोकने का प्रयास किया गया तो वाहन तेज रफ्तार से भागने लगा, जिसे पीछा कर पकड़ लिया गया।

अल्टो कार में तीन लोग सवार थे। तलाशी के दौरान कार की पिछली सीट और डिक्की से नीले रंग के 5 जार मिले, जिनमें डीजल जैसी गंध आ रही थी। पूछताछ के दौरान तीनों व्यक्तियों ने अपना नाम बताया—

गिरफ्तार आरोपी

  1. गोपी मुंडा, उम्र 28 वर्ष, निवासी – मिन्झार/ओटार, चक्रधरपुर, पश्चिम सिंहभूम
  2. सागर बेदिया, उम्र 25 वर्ष, निवासी – बड़का चुम्बा, कुज्जु, रामगढ़
  3. विजय बेदिया, उम्र 28 वर्ष, निवासी – रेलिगढा, गिद्दी, हजारीबाग

तीनों ने स्वीकार किया कि वे कई वर्षों से रामगढ़ के कुज्जु, भुरकुंडा, बरकाकाना, रामगढ़ घाटो और हजारीबाग के चरही क्षेत्र में खड़े हाईवा और ट्रकों के टैंकर का लॉक तोड़कर डीजल चोरी करते रहे हैं।

उन्होंने बताया कि चोरी किया गया डीजल वे 70–75 रुपये प्रति लीटर की दर से ताहिर अंसारी को बेचते थे, जिससे उन्हें मोटी कमाई होती थी, और इसी पैसों से ऐशो-आराम की जिंदगी जीते थे।

तीनों के बयान पर पुलिस ने ताहिर अंसारी (निवासी – बुण्डु, गिद्दी, हजारीबाग) के घर छापेमारी की और वहां से चोरी का डीजल, मोबिल और बिक्री में उपयोग होने वाले उपकरण बरामद किए। ताहिर अंसारी को भी गिरफ्तार कर लिया गया

गिरफ्तार सभी अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।

spot_img
Video thumbnail
दीदी उससे बात करती थी लेकिन उसने चेहरे पर तेजाब फेंका,मेरे भाई को मा'र डाला,दीदी आप उसे मत छोड़ना..
02:33
Video thumbnail
गोविंदपुर:महिला से चैन छिनतई,मामला पहुंचा थाने,काला घोड़ा का नाल बेचने वाला संदिग्ध पुलिस हिरासत में!
02:43
Video thumbnail
आवारा कुत्तों के आतंक से अब मिलेगी निजात,झरिया में निगम ने चलाया अभियान, ले जाया गया वैटनरी हॉस्पिटल
02:24
Video thumbnail
गिरिडीह:रात में सो रहे दंपती की निर्मम हत्या,घायल पत्नी ने धनबाद में इलाज के दौरान तोड़ा दम
03:13
Video thumbnail
जमुआ:मइयां सम्मान योजना सत्यापन को लग गयी इतनी भीड़ की मच गई अफरातफरी...
02:45
Video thumbnail
झरिया:बलियापुर स्टैंड के निकट मिला अज्ञात युवक का श'व,मौके पर पुलिस जांच में जुटी...
01:05
Video thumbnail
स्वास्थ्य सेवाओं में बढ़ेगी रफ्तार, धनबाद में 120 स्वास्थ्यकर्मियों को मिली नियुक्ति
04:47
Video thumbnail
कम फिस में कोचिंग व हजारों की संख्या में रिजल्ट देना नही पच रहा बड़े कोचिंग माफियाओं को:खान सर
00:42
Video thumbnail
सात लोगों की मौत वाले सड़क हादसे की बस पर पुलिस का शिकंजा,नाम और रंग बदल कर बंगाल-बिहार दौड़ रही थी..
00:42
Video thumbnail
सात जिंदगियां लीलने वाली बस पर कार्रवाई, बंगाल टाईगर से वंदे भारत बन चल रही थी सड़क पर...
00:57

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!