25.8 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

रेलवे साइडिंग फायरिंग कांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आरोपी पिस्टल के साथ गिरफ्तार…

रामगढ़: भुरकुंडा रेलवे साइडिंग फायरिंग कांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस मामले के एक नामजद आरोपी को अवैध पिस्टल और गोली के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इसकी जानकारी पतरातु के एसडीपीओ गौरव गोस्वामी ने भदानीनगर ओपी परिसर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी।

एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अजय कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि पतरातु (भदानीनगर) फायरिंग कांड के आरोपी अजय कुमार यादव उर्फ छोटू लंगड़ा, पिता कैलाश यादव, निवासी ब्लॉक मोड़ पतरातु, अपने घर के पास एक शादी समारोह में शामिल होने आया हुआ है और आसपास घूमते देखा जा रहा है।

सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया, जिसमें पतरातु इंस्पेक्टर सतेंद्र सिंह, भदानीनगर ओपी प्रभारी अख्तर अली, और बरकाकाना ओपी प्रभारी उमाशंकर वर्मा शामिल थे।

छापामारी टीम ने पतरातु ब्लॉक मोड़ के आसपास घेराबंदी कर कार्रवाई की। इसी दौरान पुलिस को देखते ही आरोपी भागने लगा, लेकिन टीम ने खदेड़कर उसे पकड़ लिया और थाना लाया गया।

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि 2 सितंबर 2025 की शाम वह अपने सहयोगियों के साथ मोटरसाइकिल से भदानीनगर (भुरकुंडा) रेलवे साइडिंग गेट के सामने आया था और वहीं पर फायरिंग की थी। उसकी निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल किए गए हथियार और गोली भी बरामद कर ली गई।

पुलिस ने आरोपी अजय कुमार यादव उर्फ छोटू उर्फ लंगड़ा को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

 

spot_img
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, देह व्यापार की सूचना पर कार्रवाई।
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular