25.6 C
Jharkhand
Sunday, July 26, 2026

जीटी रोड पर रोज़-रोज़ के महाजाम और एलिवेटेड रोड निर्माण कंपनी की लापरवाही के खिलाफ गोविंदपुरवासियों का एक दिवसीय धरना…

धनबाद: गोविंदपुर अंचल क्षेत्र स्थित सुभाष चौक पर आज गोविंदपुर नागरिक समिति की ओर से एक दिवसीय धरना दिया गया। धरना का मुख्य उद्देश्य था—जीटी रोड पर रोज होने वाले महाजाम, अतिक्रमण, और लगातार बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर प्रशासनिक उदासीनता के खिलाफ आवाज उठाना।

नागरिक समिति के सदस्यों ने कहा कि गोविंदपुर में जाम की समस्या विकराल रूप ले चुकी है। एलिवेटेड रोड (फ्लाईओवर) का निर्माण कार्य कर रही कंपनी की धीमी गति और लापरवाही के कारण लोगों को रोज घंटों जाम में फँसना पड़ता है। समिति ने निर्माण कंपनी और प्रशासन पर ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने में असफल रहने का आरोप लगाया।

धरना स्थल पर वक्ताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि—

  • एलिवेटेड रोड निर्माण कार्य को नियमित और तेज गति से पूरा किया जाए।
  • निर्माण स्थल पर ट्रैफिक व्यवस्था में तुरंत सुधार हो।
  • जीटी रोड को अतिक्रमण मुक्त कराया जाए और जाम से स्थायी राहत दी जाए।

धरना स्थगित करने से पहले नागरिक समिति ने प्रशासन और एलिवेटेड रोड निर्माण कंपनी को स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि जल्द ही ठोस पहल नहीं की गई, तो आगे उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

 

spot_img
Video thumbnail
सोनबाद के दो माह पहले बने जर्जर पुल की मरम्मत में ग्रामीणों ने फिर पकड़ी अनियमितता, काम रुकवाया;
03:16
Video thumbnail
औरंगाबाद में प्रदर्शन कारियों की भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव तो बदलेमें मिला यह इनाम हो गया लाठीचार्ज
01:49
Video thumbnail
जमीन कब्जे के लग रहे आरोप पर कृष्ण मुरारी चौधरी,पंडुकी के रैयत और जांच करने पहुंचे सीओ ने क्या कहा?
09:52
Video thumbnail
करोड़ों की लागत से कोहिनूर मैदान में बना वेंडिंग जोन वीरान,सड़क पर सज रही दुकानें,जिम्मेवार लापरवाह...
03:56
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन...
01:52
Video thumbnail
करोड़ो का अवैध शराब छुपा था धान की भुंसी के नीचे,देख कर उत्पाद विभाग भी रह गयी दंग...
02:51
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन..
05:26
Video thumbnail
केंदुआ दास बस्ती में STG आउटसोर्सिंग परियोजना पर टकराव, पुलिस तैनात,वार्ता से पहले काम नहीं...
03:50
Video thumbnail
झरिया वार्ड 36 में गंदगी,कूड़े और पोल्ट्री फार्म की बदबू से जीना हुआ मुहाल,कहां करें फरियाद....
03:38
Video thumbnail
धनबाद
02:52

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular