29.2 C
Jharkhand
Monday, July 27, 2026

सत्र समाप्ति के बाद नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का सरकार पर गंभीर हमला…

विकास, योजनाओं, राशन और किसानों के मुद्दों पर उठाए सवाल

रांची: झारखंड विधानसभा का सत्र समाप्त होने के बाद नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि राज्य में विकास कार्य पूरी तरह ठप पड़े हैं और सरकार जिन योजनाओं तथा बजट का दावा कर रही है, उसका जमीनी हकीकत से कोई संबंध नहीं है।

मरांडी ने आरोप लगाया कि जिन कार्यों के टेंडर 8 करोड़ रुपये के होते हैं, ठेकेदारों को सिर्फ 2 करोड़ रुपये ही मिल पाते हैं, जिसके कारण निर्माण कार्य रुक रहे हैं।

गैस सब्सिडी और राशन व्यवस्था पर भी सवाल

मरांडी ने कहा कि सरकार ने महिलाओं को 400 रुपये गैस सब्सिडी देने की घोषणा की थी, लेकिन इसका लाभ अब तक जमीन पर दिखाई नहीं दे रहा है।
उन्होंने यह भी कहा कि सरकार ने 7 किलो राशन बढ़ाने की बात कही थी, लेकिन वर्तमान स्थिति यह है कि राशन डीलरों का भुगतान तक अटक गया है

किसान और धान खरीद—मरांडी का आरोप

विपक्ष के अनुसार सरकार ने शुरू में धान का समर्थन मूल्य 3200 रुपये प्रति क्विंटल बताकर घोषणा की, लेकिन सदन में जब विपक्ष ने सवाल उठाया तो कैबिनेट बैठक के बाद सरकार अब 2450 रुपये प्रति क्विंटल देने की बात कर रही है।

छात्रवृत्ति और रोजगार पर भी चिंता व्यक्त

मरांडी ने कहा कि: छात्रों की छात्रवृत्ति रुकी हुई है,युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा और राज्य में बड़ी संख्या में पद खाली पड़े हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसी व्यवस्था में “न विकास हो सकता है, न शिक्षा व्यवस्था सुधर सकती है।”

 

spot_img
Video thumbnail
धनबाद के बरटांड बस स्टैंड में संचालित मुख्यमंत्री दाल भात योजना बनी मजाक,कहां हैं फ़ूड सैफ्टी विभाग.?
06:51
Video thumbnail
''"पीरियड वाले बयान पर बवाल, युवाओं की भाषा और संस्कार पर छिड़ी बहस"
03:34
Video thumbnail
धनबाद
05:55
Video thumbnail
बाल श्रम- बाल विवाह और नशाखोरी के खिलाफ आजीवन लड़ने वाली नीता सिन्हा से सुनिए 'मन की बात
21:56
Video thumbnail
IIT ISM धनबाद में 5 दिवसीय Executive Development Program का शुभारंभ,मिलेगा प्रोजेक्ट व फाइनेंशियल
03:18
Video thumbnail
बुजुर्ग महिला को नहीं मिला था पीएम आवास ,बरसात में कच्चा मकान ढ़हने से हुई घा,यल...
00:58
Video thumbnail
हीरापुर पार्क मार्केट जाने वाले बाईक वाले सावधान,जरा देख कर चलें वरना हो सकते हैं दुर्घटना का शिकार.
03:05
Video thumbnail
छपरा:DIG की दो टूक- शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वाले छात्रों पर कोई कार्रवाई नही पर उपद्रवी बचेंगे नही.
02:18
Video thumbnail
बैंक मोड़ चैंबर ऑफ कॉमर्स में फिर लौटी पुरानी टीम, बिजली संकट पर बड़े आंदोलन की तैयारी
04:34
Video thumbnail
बोकारो में कारगिल दिवस के मौके प्रवीर शहीदों को ऐसे किया गया नमन...
02:58

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular