24.7 C
Jharkhand
Thursday, September 10, 2026

ब्राउन शुगर की बड़ी खेप बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार — SIT की बड़ी कार्रवाई…

रांची:रांची पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्राउन शुगर की भारी मात्रा के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया है। शहर में सक्रिय नशे के नेटवर्क पर यह कार्रवाई पुलिस की बड़ी सफलता मानी जा रही है।

गुरुवार देर रात वरीय पुलिस अधीक्षक रांची को जानकारी मिली कि सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में ब्राउन शुगर की खरीद–बिक्री की जा रही है। सूचना की पुष्टि के बाद तुरंत एक विशेष SIT टीम का गठन किया गया।

पहला छापा—कुम्हार टोली, चूना भट्ठा

SIT ने सबसे पहले कुम्हार टोली, चूना भट्ठा में अमित सोनी के घर पर छापेमारी की, जहाँ से 20.58 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई। पूछताछ में अमित ने बताया कि वह सासाराम के एक व्यक्ति से नशा मंगवाकर रांची में बेचता है।

दूसरा छापा—अखिल मेमोरियल स्कूल गली, रातू रोड

अमित से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने अनिकेत उर्फ़ सिनु के घर पर छापा मारा। वहाँ से—अनिकेत के पास से 10.20 ग्राम ब्राउन शुगर, उसके भाई सोनू के पास से 240 ग्राम ब्राउन शुगर, अनिकेत की पत्नी अनीशा के पास से ₹5,82,000 नकद बरामद किए गए।पूछताछ में खुलासा हुआ कि बरामद नकदी ब्राउन शुगर की बिक्री से इकट्ठी की गई थी।

रांची पुलिस ने बताया,“सभी आरोपी नशे के अवैध कारोबार में शामिल हैं। इनके खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।”

कुल जब्ती

  • ब्राउन शुगर: 33.18 ग्राम
  • नकद राशि: ₹6,82,000
  • एक महिंद्रा स्कॉर्पियो
  • एक स्कूटी

पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी पहले भी कई मामलों में जेल जा चुके हैं और रांची में यह नेटवर्क काफी सक्रिय था।

 

spot_img
Video thumbnail
ट्रैफिक पुलिस पर हाथ छोड़े जाने से नाराज हुए धनबाद SSP,फुटेज के आधार पर FIR दर्ज करने का दिया निर्देश
00:29
Video thumbnail
JPSC JSSC CGL परीक्षा में धांधली की जांच CBI से हो जाए तो जांच की आंच CM तक पहुंचेगी:राज सिन्हा
02:50
Video thumbnail
अभ्यर्थियों को बेचे गए नौकरी के पाई पाई का हिसाब बता रहे हैं सांसद ढुलु महतो,जरा चेक कर लीजिए...
02:53
Video thumbnail
JPSC JSSC CGL घोटाले के किंग पिन अभय तिवारी को नही मिली जमानत,रोज हो रहे नये खुलासे..
02:54
Video thumbnail
अधिकारी उंदण्ड हो रहे हैं उनका हिसाब BJP की सरकार आएगी तो किया जाएगा,DC द्वारा ज्ञापन रिसीव के लिए
04:55
Video thumbnail
JPSC JSSC CGL घोटाले के किंग पिन अभय तिवारी को नही मिली जमानत,रोज हो रहे नये खुलासे...
02:54
Video thumbnail
JSSC JPSC CGL समेत तमाम परीक्षाओं में धांधली के खिलाफ जिला मुख्यालय धनबाद में भाजपा का आंदोलन Live
02:35
Video thumbnail
छात्र JDU ने की छात्रों की समस्याओं पर मंथन, सेशन लेट और बेरोजगारी का मुद्दा छाया...
03:21
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, इतने लोग क्यों लिए गए हिरासत में...
00:53

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular