28.6 C
Jharkhand
Wednesday, July 29, 2026

जामताड़ा में अमृत सरोवर से बदली खेती की तस्वीर, बंजर जमीन बनी उपजाऊ…

जामताड़ा: जामताड़ा जिले में केंद्र सरकार की अमृत सरोवर योजना खेती के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव ला रही है। जहां कभी पथरीली और बंजर जमीन साल भर खाली पड़ी रहती थी, वहां आज धान, सरसों, आलू, टमाटर और सब्जियों की हरियाली नजर आ रही है।

फतेहपुर प्रखंड के करजोरी गांव में निर्मित अमृत सरोवर के आसपास 15 एकड़ से अधिक क्षेत्र में नियमित खेती हो रही है। स्थानीय किसानों के अनुसार, बरसात का पानी तालाब में संग्रहित होने से अब पूरे साल सिंचाई संभव हो पाई है। इससे न केवल भूमि की उर्वरता बढ़ी है, बल्कि खेती भी निरंतर होने लगी है।

किसानों का कहना है कि पहले पानी की कमी के कारण खेत बेकार पड़े रहते थे, लेकिन अमृत सरोवर बनने के बाद सिंचाई की सुविधा मिली है। इससे उनकी आमदनी में बढ़ोतरी हुई है और वे आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहे हैं।

अमृत सरोवर योजना के तहत बने तालाब जामताड़ा के किसानों के लिए वरदान साबित हो रहे हैं। दलहन, तिलहन और सब्जी उत्पादन से न सिर्फ ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत हो रही है, बल्कि किसान भी उत्साह के साथ खेती को आगे बढ़ा रहे हैं।

 

spot_img
Video thumbnail
JPSC धांधली की जांच कर रही CID और सरकार की नियत में खोंट बता अमर बाउरी ने मुख्यमंत्री से मांगा
01:15
Video thumbnail
निशिकांत दुबे ने देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को कहा अय्यास, विपक्ष हुआ नाराज...
00:26
Video thumbnail
11 Scopes Impact:धनबाद DC आदित्य रंजन ने मुख्यमंत्री दाल भात योजना केंद्रों का किया औचक निरीक्षण
01:04
Video thumbnail
कॉकरोच जनता पार्टी का Zen Z आंदोलन और अब आरक्षण हटाओ आंदोलन की सुगबुगाहट पर अमर बाउरी ने विरोधियों
03:21
Video thumbnail
JPSC धांधली की जांच अगर CM ने CBI से नहीं कराई तो सरकार बचेगी नहीं: अमर बाउरी ने यह क्या कह दिया....
00:54
Video thumbnail
घर के बाहर खड़ी बाइक हो गई चोरी, वह रे जमाना...
01:37
Video thumbnail
दशकों की उपेक्षा के बाद बदलेगी दलान चलकरी की तस्वीर? | सड़क, पेयजल और विकास की बड़ी पहल…!
02:17
Video thumbnail
धनबाद:गयापुल अंडरपास निर्माण कार्य लेबर मिस्त्री के भरोसे,अभियंता रहते हैं नदारद,ऐसे में गुणवत्ता पर
02:58
Video thumbnail
अब तक नही बदली धनबाद रेलवे स्टेशन दक्षिणी छोर की तस्वीर,जलजमाव से महामारी फैलने की संभावना...
02:58
Video thumbnail
कलियुगी बेटे ने कुल्हा'ड़ी से पिता की बेरहमी से की ह'त्या,#Crime #HindiNews #11Scopes
01:32

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular