22.9 C
Jharkhand
Sunday, November 1, 2026

निरसा के भालजोड़िया स्थित गौरांगो वस्त्रालय में 15 दिसंबर को होगा एक दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम, इस्कॉन मायापुर के रीजनल डायरेक्टर करेंगे शिरकत…

निरसा: निरसा के भालजोड़िया स्थित गौरांगो वस्त्रालय में आगामी 15 दिसंबर को आयोजित होने वाले एक दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम को लेकर एक प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। प्रेसवार्ता में कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी गई।

आयोजकों ने बताया कि इस विशेष अवसर पर इस्कॉन मायापुर के रीजनल डायरेक्टर श्री श्री गौरांग प्रेम स्वामी महाराज मुख्य अतिथि के रूप में पधार रहे हैं। उनके साथ वर्धमान और धनबाद जिला के इस्कॉन के प्रचारक भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।

कार्यक्रम के तहत संध्या 3:00 बजे से नगर भ्रमण आयोजित किया जाएगा। नगर भ्रमण गौरांगो वस्त्रालय से प्रारंभ होकर निरसा सिनेमा हॉल होते हुए पुनः गौरांगो वस्त्रालय में संपन्न होगा।

इसके पश्चात संध्या 6:30 बजे से स्वामी जी का प्रवचन आयोजित किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक मार्गदर्शन प्राप्त होगा। प्रवचन के उपरांत भंडारा प्रसाद की व्यवस्था भी की गई है।

आयोजकों ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमी लोगों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस आध्यात्मिक आयोजन का लाभ उठाने की अपील की है।

 

spot_img
Video thumbnail
1 नवंबर को रैली मैं शामिल होने दिल्ली आने वाले लोगों से राहुल गांधी ने की शॉपिंग करने की अपील..
00:45
Video thumbnail
प्रेम विवाह की सजा पिता ने कर दिया जीवित बेटी का पिंडदान...
02:17
Video thumbnail
आजसु सुप्रीमो सुरेश महतो ने इलीगल माइनिंग के बहाने हेमंतसरकार को ऐसे घेरा...
00:56
Video thumbnail
कांग्रेस की दोगली रनीति के वजह से अखंड भारत का सपना अब तक नही हुआ साकार: मुकेश पांडेय
00:52
Video thumbnail
नदी में मिली अज्ञात महिला,112 पर कॉल का नही हुआ असर तो नाराज़ हुए ग्रामीण...
03:29
Video thumbnail
DC आदित्य रंजन के कड़े तेवर के बाद ठेकेदार ने शुरू किया ANM ट्रेनिंग स्कूल की छत रिपेयरिंग...
00:54
Video thumbnail
रिजीम चेंज को धनबाद विधायक राज सिन्हा ने बताया विदेशी ताकतों के साथ विपक्ष की देश विरोधी साज़िश!
03:33
Video thumbnail
✈️ एविएशन की शानदार नौकरी छोड़ी, अपने सपनों के लिए जिम खोला! 💪🔥
00:42
Video thumbnail
अब बिहार सरकार महज ₹10 में बेचेगी गंगा की मिट्टी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया ऐलान
01:26
Video thumbnail
सुप्रीम कोर्ट से झटका मिली तो बोलें अनंत सिंह-करेंगे कोर्ट में सरेंडर नीरज की साजिश के हुए हैं शिकार
00:40

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular