24.8 C
Jharkhand
Thursday, July 30, 2026

ध्यान दिवस पर साधना हॉस्पिटल में विशेष ध्यान सत्र, 40 मरीजों ने लिया भाग…

धनबाद:मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से साधना हॉस्पिटल में ध्यान दिवस के अवसर पर एक विशेष ध्यान सत्र का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में अस्पताल में उपचाररत लगभग 40 मरीजों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. साधना, डॉ. शीला एवं डॉ. रामानुज के मार्गदर्शन में मरीजों को ध्यान (मेडिटेशन) के मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभावों की विस्तृत जानकारी दी गई। चिकित्सकों ने बताया कि नियमित ध्यान से तनाव, चिंता, अनिद्रा एवं मानसिक थकान में कमी आती है, वहीं मानसिक संतुलन, एकाग्रता और आत्मविश्वास में उल्लेखनीय वृद्धि होती है।

इस अवसर पर स्वयंसेवक के रूप में श्री बैभव कुमार, श्री श्यामल मुखर्जी, राजा जी एवं चिरंजीत जी ने कार्यक्रम के संचालन तथा मरीजों को ध्यान अभ्यास कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

ध्यान सत्र के दौरान मरीजों को सरल एवं प्रभावी ध्यान तकनीकें सिखाई गईं, जिन्हें वे अपने दैनिक जीवन में आसानी से अपना सकते हैं। वक्ताओं ने यह भी बताया कि ध्यान न केवल मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने और उपचार प्रक्रिया को सकारात्मक रूप से सहयोग देने में भी सहायक होता है।

साधना हॉस्पिटल प्रबंधन ने सभी चिकित्सकों एवं स्वयंसेवकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन नियमित रूप से किया जाएगा।

कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों ने ध्यान को अपनी दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।

 

spot_img
Video thumbnail
आरिफ अंसारी के गुनहगारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर गोविंदपुर थाने का ग्रामीणों ने कर दिया घेराव..
02:46
Video thumbnail
धनबाद में SIR: 21.15 लाख वोटरों का EF डिजिटाइजेशन पूरा,4.63 लाख से अधिक नाम A.S.D.D.F.सूची में शामिल
06:01
Video thumbnail
दिसोम गुरु शिबू सोरेन की आदमकद प्रतिमा का 4 अगस्त को इस जगह पर होगा अनावरण,JMM ने तेज की तैयारी..
03:36
Video thumbnail
हीरापुर मध्य विद्यालय में छात्रों को मिलने वाले मिड डे मील की स्थिति का ग्राउंड जीरो रिपोर्ट देखिए..
03:37
Video thumbnail
लव रिलेशन शादी और धोखा मामले में युवती द्वारा प्रेमी पर कार्रवाई में कोताही समेत थानेदार पर लगाए गए
03:53
Video thumbnail
प.चंपारण:जंगल से आबादी में पहुंचा बाघ,ग्रामीण पर हमला कर मचाई दहशत
02:43
Video thumbnail
नशा मुक्ति से जुड़े नुक्कड़ नाटक में एसएसएलएनटी की छात्राओं ने मारी बाजी...
01:32
Video thumbnail
BBMKU ने दिया नशा मुक्ति का संदेश,आप भी देखिए...
02:16
Video thumbnail
BBMKU में गूंजा नशामुक्त भारत का नारा,छात्रों की प्रस्तुति ने किया मंत्रमुग्ध....
03:48
Video thumbnail
पुलिस की वर्दी पहने झाड़ रहा था रौब,हुआ गिरफ्तार,फर्जी आईकार्ड भी बरामद...
02:10

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular