30 C
Jharkhand
Tuesday, September 15, 2026

ट्रांसफार्मर केबुल लुट का विरोध करने पर लुटेरों ने मुखिया पर किया जानलेवा हमला, घायल…

निरसा: निरसा अनुमंडल के चिरकुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत न्यू लायकडीह कॉलोनी में शनिवार की रात करीब 12 बजे 25 से 30 की संख्या में हथियार से लैस अपराधियों ने ट्रांसफार्मर रूम पर धावा बोला और ट्रांसफार्मर को क्षतिग्रस्त कर लूट पाट शुरू कर दी। इसकी सुचना मिलते ही डूमरकुंडा उत्तर पंचायत के मुखिया रंजीत पासवान पहुंचे तथा विरोध किया। इस पर अपराधीयों ने जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया साथ ही उनका हाथ बांधकर बैठा दिया।
उनका मोबाइल भी छीन लिया और उन्हें घसीटकर ले जाने की कोशिश की, लेकिन आसपास के लोगों और महिलाओं के जुटने से उनकी जान बच सकी। मुखिया रंजीत पासवान ने बताया कि अपराधियों ने लाठी-डंडों और बंदूक के बट से हमला कर उनका सिर फोड़ दिया। उनका इलाज चिरकुंडा स्थित लाइफ लाइन नर्सिंग होम में कराया गया।
उन्होंने बताया कि जैसे ही उन्होंने देखा कि चोर ट्रांसफार्मर लूटने आए हैं और लाइन कटने के बाद बाहर निकले, तभी तीन अपराधियों ने उन पर बंदूक तान दी। दो ने सीने पर और एक ने सिर पर बंदूक सटा रखी थी। वहीं बम के छींटे पडोसी रंजीत रजक को भी लगे, हालांकि भय के कारण वह कुछ बोलने की स्थिति में नहीं थे।

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इतनी बड़ी घटना के बावजूद पुलिस समय पर मौके पर नहीं पहुंची। लोगों का आरोप है कि सूचना देने पर पुलिस ने इसे मजाक समझा। इससे कॉलोनीवासियों में पुलिस के प्रति आक्रोश है।

सुचना पर पहुंचे मुखिया संघ अध्यक्ष मनोज राऊत व अन्य मुखियाओं ने पहुंच कर घायल मुखिया का हाल चाल जाना और इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है।

spot_img
Video thumbnail
वासेपुर में पीटने के बाद बंटी खान का बयान हुआ वायरल,कहा मेरा भाई आतंकवादी पुलिस कर दे इनकाउंटर....!
00:43
Video thumbnail
पूनम ह'त्या'कांड का पुलिस ने किया खुलासा,बहु को रास्ते से हटाने के लिए ससुर ने रची थीं साजिश,5अरेस्ट
03:37
Video thumbnail
बाबूलाल मरांडी के लिए DC के पास time नही है तो कार्यपालिका &विधायिका में टकराव की स्थिति है :जयराम
01:54
Video thumbnail
फुटबॉल मंच बना अखाड़ा,कांग्रेस नेता सोहराब ने JMM के अख्तर को कहा कोयला चोर,जवाब मिला लोहा चोर.बवाल!
00:54
Video thumbnail
डुमरी में झाड़ू लदी ट्रक पलटी, सड़क हुआ जाम, मौके पर पुलिस...
00:42
Video thumbnail
वासेपुर में कुख्यात प्रिंस खान के भाई बंटी खान को पब्लिक ने जड़ दिया थप्पड़...
00:16
Video thumbnail
वासेपुर की गलियों में बंटी खान की पुलिस ने कराई परेड, इकबाल खान ने भी कह दी ये बड़ी बात
01:56
Video thumbnail
कुख्यात प्रिंस खान के भाई बंटी खान की गिरफ्तारी के बाद पैदल परेड देखिए वासेपुर की गलियों में
00:42
Video thumbnail
भगोड़े अपराधी प्रिंस खान का भाई बंटी खान हुआ गिरफ्तार,धनबाद पुलिस ने कोलकाता एयरपोर्ट से दबोचा...
00:37
Video thumbnail
भगोड़े अपराधी प्रिंस खान का भाई कुख्यात बंटी खान गिरफ्तार.विदेश भागने की फ़िराक में था पर चढ़ गया धनबाद
03:47

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular