30 C
Jharkhand
Tuesday, September 15, 2026

विभाग की उदासीनता से नहीं हो पाया सेविका का चयन विकलांग सहायिका उठा रही सेविका व सहायिका दोनों का भार बच्चों का भविष्य अंधकार में…

IMG 20251222 WA0022

निरसा:निरसा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत एगारकुण्ड प्रखंड के गोपालपुर पंचायत भवन के समीप स्थित आंगनबाड़ी केंद्र की स्थिति बेहद दयनीय बनी हुई है। सेविका का चयन नहीं होने के कारण बीते लगभग तीन वर्षों से विकलांग सहायिका सबिता बाउरी ही सेविका और सहायिका—दोनों की जिम्मेदारी निभाने को मजबूर हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पूर्व सेविका नमिता गोस्वामी के कथित मनमाने रवैये के खिलाफ ग्रामीणों ने संबंधित विभाग को लिखित शिकायत दी थी। लेकिन हैरानी की बात यह है कि शिकायत के करीब तीन वर्ष बीत जाने के बावजूद अब तक विभाग द्वारा नई सेविका के चयन की अनुमति नहीं दी गई।
इस लापरवाही का सीधा असर बच्चों पर पड़ रहा है। सेविका के अभाव में आंगनबाड़ी केंद्र को मिलने वाली पोषाहार की राशि भी बंद है। मजबूरी में सहायिका सबिता बाउरी अपने निजी खर्च से बच्चों के भोजन की व्यवस्था कर रही हैं। वे न सिर्फ बच्चों को पढ़ाती हैं, बल्कि बीच-बीच में रसोई जाकर उनके लिए भोजन भी स्वयं पकाती हैं।
विभाग की इस उदासीनता ने न केवल एक विकलांग महिला पर अतिरिक्त बोझ डाल दिया है, बल्कि आंगनबाड़ी केंद्र से जुड़े मासूम बच्चों के भविष्य को भी अंधकार में धकेल दिया है।

spot_img
Video thumbnail
IIT ISM धनबाद में पिछले 50 वर्षों से होती आ रही है गणपति की पूजा,उड़िया कल्चर इसकी खासियत...
03:23
Video thumbnail
भगोड़े अपराधी प्रिंस खान के भाई बंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,वासेपुर की गलियों में और क्या हुआ..!
03:12
Video thumbnail
वासेपुर में पीटने के बाद बंटी खान का बयान हुआ वायरल,कहा मेरा भाई आतंकवादी पुलिस कर दे इनकाउंटर....!
00:43
Video thumbnail
पूनम ह'त्या'कांड का पुलिस ने किया खुलासा,बहु को रास्ते से हटाने के लिए ससुर ने रची थीं साजिश,5अरेस्ट
03:37
Video thumbnail
बाबूलाल मरांडी के लिए DC के पास time नही है तो कार्यपालिका &विधायिका में टकराव की स्थिति है :जयराम
01:54
Video thumbnail
फुटबॉल मंच बना अखाड़ा,कांग्रेस नेता सोहराब ने JMM के अख्तर को कहा कोयला चोर,जवाब मिला लोहा चोर.बवाल!
00:54
Video thumbnail
डुमरी में झाड़ू लदी ट्रक पलटी, सड़क हुआ जाम, मौके पर पुलिस...
00:42
Video thumbnail
वासेपुर में कुख्यात प्रिंस खान के भाई बंटी खान को पब्लिक ने जड़ दिया थप्पड़...
00:16
Video thumbnail
वासेपुर की गलियों में बंटी खान की पुलिस ने कराई परेड, इकबाल खान ने भी कह दी ये बड़ी बात
01:56
Video thumbnail
कुख्यात प्रिंस खान के भाई बंटी खान की गिरफ्तारी के बाद पैदल परेड देखिए वासेपुर की गलियों में
00:42

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular