24.8 C
Jharkhand
Thursday, July 30, 2026

भाजपा धनबाद जिला महानगर की आवश्यक बैठक सम्पन्न, आगामी कार्यक्रमों पर लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय…

IMG 20251221 WA0046

धनबाद: भारतीय जनता पार्टी धनबाद जिला महानगर की एक अति आवश्यक बैठक जामाडोबा स्थित महानगर अध्यक्ष श्री श्रवण राय के आवासीय कार्यालय में सम्पन्न हुई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा सर्वसम्मति से कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष श्री श्रवण राय ने की, जबकि संचालन महामंत्री श्री मानस प्रसून ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन श्री धनेश्वर महतो द्वारा किया गया। बैठक में जिला के सभी पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चों के अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष एवं मंडल प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

बैठक की शुरुआत में सभी नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्षों एवं मंडल प्रतिनिधियों को भाजपा धनबाद महानगर जिला की ओर से हार्दिक बधाई दी गई।

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि सुशासन दिवस की पूर्व संध्या पर महानगर के सभी मंडलों में भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की तस्वीर एवं जहां-जहां उनकी प्रतिमा स्थापित है, वहां दीपोत्सव मनाया जाएगा। इसके साथ ही 25 दिसंबर को महानगर के सभी मंडलों में सुशासन दिवस कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इसके अतिरिक्त 26 से 31 दिसंबर तक विधानसभा स्तर पर सुशासन दिवस सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान भाषण प्रतियोगिता, पेंटिंग प्रतियोगिता सहित अन्य रचनात्मक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा।

साथ ही बैठक में 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस मनाने तथा 28 दिसंबर को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ का महानगर के सभी मंडलों के प्रत्येक बूथ पर सामूहिक रूप से श्रवण कराने का निर्णय लिया गया।

बैठक में आगामी सभी कार्यक्रमों की रूपरेखा, दायित्वों के निर्धारण एवं उनके सफल क्रियान्वयन को लेकर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया गया।

इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष श्री श्रवण राय ने कहा,“भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता जनकल्याण, सुशासन और राष्ट्रनिर्माण के संकल्प के साथ कार्य कर रहा है। अटल जी के आदर्शों एवं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में सुशासन को जन-जन तक पहुँचाना हमारा दायित्व है। आगामी कार्यक्रमों के माध्यम से हम संगठन को और अधिक सशक्त करते हुए समाज में सकारात्मक संदेश देने का कार्य करेंगे।”

बैठक में प्रमुख रूप से जिला महामंत्री धनेश्वर महतो, शेखर सिंह, विष्णु त्रिपाठी, अजय निषाद, ध्रुव हरि, महेश पासवान, जिला मंत्री पंकज सिन्हा, अभिमन्यु कुमार, नरेंद्र त्रिवेदी, रीता यादव, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम रंजन, भाजयुमो अध्यक्ष नित्यानंद मंडल, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष विभा सिंह, किसान मोर्चा अध्यक्ष अनिल सिन्हा, एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष रामजीत भुइयां, सुनील पासवान, रंजय सिंह, अवधेश शाह, हुल्लास दास, राजाराम दत्ता, दिनेश रवानी, सुरजदेव मिश्रा, बलराम चौहान, किशुन महतो, अर्जुन निषाद, तरुण, वीरेंद्र वर्मा, दिलीप भारती, संतोष रवानी, अजय दास सहित सभी मंडल अध्यक्ष एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

बैठक में पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता रही।

 

spot_img
Video thumbnail
आरिफ अंसारी के गुनहगारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर गोविंदपुर थाने का ग्रामीणों ने कर दिया घेराव..
02:46
Video thumbnail
धनबाद में SIR: 21.15 लाख वोटरों का EF डिजिटाइजेशन पूरा,4.63 लाख से अधिक नाम A.S.D.D.F.सूची में शामिल
06:01
Video thumbnail
दिसोम गुरु शिबू सोरेन की आदमकद प्रतिमा का 4 अगस्त को इस जगह पर होगा अनावरण,JMM ने तेज की तैयारी..
03:36
Video thumbnail
हीरापुर मध्य विद्यालय में छात्रों को मिलने वाले मिड डे मील की स्थिति का ग्राउंड जीरो रिपोर्ट देखिए..
03:37
Video thumbnail
लव रिलेशन शादी और धोखा मामले में युवती द्वारा प्रेमी पर कार्रवाई में कोताही समेत थानेदार पर लगाए गए
03:53
Video thumbnail
प.चंपारण:जंगल से आबादी में पहुंचा बाघ,ग्रामीण पर हमला कर मचाई दहशत
02:43
Video thumbnail
नशा मुक्ति से जुड़े नुक्कड़ नाटक में एसएसएलएनटी की छात्राओं ने मारी बाजी...
01:32
Video thumbnail
BBMKU ने दिया नशा मुक्ति का संदेश,आप भी देखिए...
02:16
Video thumbnail
BBMKU में गूंजा नशामुक्त भारत का नारा,छात्रों की प्रस्तुति ने किया मंत्रमुग्ध....
03:48
Video thumbnail
पुलिस की वर्दी पहने झाड़ रहा था रौब,हुआ गिरफ्तार,फर्जी आईकार्ड भी बरामद...
02:10

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular