24.6 C
Jharkhand
Thursday, July 30, 2026

इलाज की बाट जोह रहा गोपालपुर स्थित जर्जर सामुदायिक उप-स्वास्थ्य केंद्र…

निरसा:सरकार भले ही समय-समय पर जनकल्याणकारी योजनाओं का शिलान्यास कर जनता को बेहतर सुविधाएं देने का दावा करती है, लेकिन ज़मीनी हकीकत कई बार इन दावों की पोल खोल देती है। ऐसा ही एक मामला निरसा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत एगारकुण्ड प्रखंड के गोपालपुर पंचायत के समीप स्थित सामुदायिक उप-स्वास्थ्य केंद्र का है।

यह उप-स्वास्थ्य केंद्र लंबे समय से जर्जर हालत में खड़ा है और पूरी तरह बंद पड़ा हुआ है। न तो यहां कोई डॉक्टर पदस्थापित हैं और न ही एएनएम की तैनाती है। ऐसे में आसपास के ग्रामीणों को स्वास्थ्य संबंधी किसी भी समस्या के लिए दूसरे पंचायतों के उप-स्वास्थ्य केंद्रों का सहारा लेना पड़ता है।
ग्रामीणों का कहना है कि उप-स्वास्थ्य केंद्र की बदहाल स्थिति को लेकर कई बार संबंधित विभाग को लिखित शिकायत दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। विभाग की इस उदासीनता से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।

मुखिया पति सपन नाग और स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही उप-स्वास्थ्य केंद्र की मरम्मत कर यहां स्वास्थ्य सेवाएं बहाल नहीं की गईं, तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

spot_img
Video thumbnail
आरिफ अंसारी के गुनहगारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर गोविंदपुर थाने का ग्रामीणों ने कर दिया घेराव..
02:46
Video thumbnail
धनबाद में SIR: 21.15 लाख वोटरों का EF डिजिटाइजेशन पूरा,4.63 लाख से अधिक नाम A.S.D.D.F.सूची में शामिल
06:01
Video thumbnail
दिसोम गुरु शिबू सोरेन की आदमकद प्रतिमा का 4 अगस्त को इस जगह पर होगा अनावरण,JMM ने तेज की तैयारी..
03:36
Video thumbnail
हीरापुर मध्य विद्यालय में छात्रों को मिलने वाले मिड डे मील की स्थिति का ग्राउंड जीरो रिपोर्ट देखिए..
03:37
Video thumbnail
लव रिलेशन शादी और धोखा मामले में युवती द्वारा प्रेमी पर कार्रवाई में कोताही समेत थानेदार पर लगाए गए
03:53
Video thumbnail
प.चंपारण:जंगल से आबादी में पहुंचा बाघ,ग्रामीण पर हमला कर मचाई दहशत
02:43
Video thumbnail
नशा मुक्ति से जुड़े नुक्कड़ नाटक में एसएसएलएनटी की छात्राओं ने मारी बाजी...
01:32
Video thumbnail
BBMKU ने दिया नशा मुक्ति का संदेश,आप भी देखिए...
02:16
Video thumbnail
BBMKU में गूंजा नशामुक्त भारत का नारा,छात्रों की प्रस्तुति ने किया मंत्रमुग्ध....
03:48
Video thumbnail
पुलिस की वर्दी पहने झाड़ रहा था रौब,हुआ गिरफ्तार,फर्जी आईकार्ड भी बरामद...
02:10

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular