30 C
Jharkhand
Tuesday, September 15, 2026

बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, 43 आईपीएस अधिकारियों को प्रमोशन….

ips promotion list 2

पटना: बिहार पुलिस महकमे में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। गृह विभाग ने 43 आईपीएस अधिकारियों को विभिन्न रैंकों में प्रोन्नति देने की अधिसूचना जारी की है। ये सभी प्रमोशन 1 जनवरी 2026 या उसके बाद पदभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होंगे।

पुलिस मुख्यालय में अपर पुलिस महानिदेशक के पद पर तैनात 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी कुंदन कृष्णन को पुलिस महानिदेशक (डीजी) कोटि में प्रोन्नत किया गया है। प्रशासनिक और फील्ड अनुभव के चलते उनकी प्रोन्नति को पुलिस मुख्यालय के लिए अहम माना जा रहा है।

8 डीआईजी बने आईजी
अधिसूचना के अनुसार, 2008 बैच के आईपीएस अधिकारी मनोज कुमार, संजय कुमार, विवेकानंद और विकास बर्मन को डीआईजी से आईजी रैंक में प्रमोशन मिला है।
वहीं उपेन्द्र कुमार शर्मा, सत्यीवर सिंह, किम और नताशा गुड़िया को सशर्त रूप से आईजी बनाया गया है। इन अधिकारियों को मिड करियर ट्रेनिंग (फेज-4) पूरी करनी होगी।

22 अधिकारियों को डीआईजी रैंक
सबसे अधिक प्रमोशन 2012 बैच के अधिकारियों को मिला है। प्रवर कोटि में कार्यरत 22 आईपीएस अधिकारियों को डीआईजी रैंक में पदोन्नत किया गया है।

2013 बैच के 12 अधिकारी प्रवर कोटि में
इसके अलावा 2013 बैच के 12 कनीय प्रशासनिक कोटि के आईपीएस अधिकारियों को प्रवर कोटि में प्रोन्नति दी गई है।
गृह विभाग के इस फैसले से पुलिस प्रशासन में नई नेतृत्व टीम तैयार होगी। माना जा रहा है कि इससे राज्य में कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और प्रशासनिक समन्वय को और मजबूती मिलेगी।

spot_img
Video thumbnail
IIT ISM धनबाद में पिछले 50 वर्षों से होती आ रही है गणपति की पूजा,उड़िया कल्चर इसकी खासियत...
03:23
Video thumbnail
भगोड़े अपराधी प्रिंस खान के भाई बंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,वासेपुर की गलियों में और क्या हुआ..!
03:12
Video thumbnail
वासेपुर में पीटने के बाद बंटी खान का बयान हुआ वायरल,कहा मेरा भाई आतंकवादी पुलिस कर दे इनकाउंटर....!
00:43
Video thumbnail
पूनम ह'त्या'कांड का पुलिस ने किया खुलासा,बहु को रास्ते से हटाने के लिए ससुर ने रची थीं साजिश,5अरेस्ट
03:37
Video thumbnail
बाबूलाल मरांडी के लिए DC के पास time नही है तो कार्यपालिका &विधायिका में टकराव की स्थिति है :जयराम
01:54
Video thumbnail
फुटबॉल मंच बना अखाड़ा,कांग्रेस नेता सोहराब ने JMM के अख्तर को कहा कोयला चोर,जवाब मिला लोहा चोर.बवाल!
00:54
Video thumbnail
डुमरी में झाड़ू लदी ट्रक पलटी, सड़क हुआ जाम, मौके पर पुलिस...
00:42
Video thumbnail
वासेपुर में कुख्यात प्रिंस खान के भाई बंटी खान को पब्लिक ने जड़ दिया थप्पड़...
00:16
Video thumbnail
वासेपुर की गलियों में बंटी खान की पुलिस ने कराई परेड, इकबाल खान ने भी कह दी ये बड़ी बात
01:56
Video thumbnail
कुख्यात प्रिंस खान के भाई बंटी खान की गिरफ्तारी के बाद पैदल परेड देखिए वासेपुर की गलियों में
00:42

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular