31.7 C
Jharkhand
Wednesday, September 16, 2026

अंबिका भवानी मंदिर परिसर के मार्केट में भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख…

छपरा: सारण जिले के आमी स्थित प्रसिद्ध मां अंबिका भवानी मंदिर परिसर में बुधवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही मंदिर परिसर में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने मंदिर प्रांगण में स्थित दर्जन भर से अधिक दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे सभी दुकानें जलकर पूरी तरह राख हो गईं।

आग की लपटें और धुएं का गुबार काफी दूर से दिखाई दे रहा था, जिससे आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल बन गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत प्रशासन और अग्निशमन विभाग को सूचना दी।

सूचना के बाद दिघवारा और अवतार नगर थाना क्षेत्र के साथ-साथ छपरा, सोनपुर और रेल फैक्ट्री से दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत करते हुए कई घंटे बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग को मंदिर के मुख्य गर्भगृह तक पहुंचने से रोक लिया गया, जिससे एक बड़ी अनहोनी टल गई।
इस अगलगी की घटना में दुकानों में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया, जिससे दुकानदारों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। घटना के बाद मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर दिए गए हैं।

फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रशासन की ओर से नुकसान का आकलन कर आगे की कार्रवाई किए जाने की बात कही गई है।

spot_img
Video thumbnail
.
03:29
Video thumbnail
.
03:58
Video thumbnail
NH 19 गोविंदपुर एलिवेटेड फ्लाईओवर निर्माण का साइड इफेक्ट:भीतिया मोड़ तक महाजाम, ड्राइवर परेशान...
04:18
Video thumbnail
युवती का निजी फोटो वायरल करने की धमकी देने वाला इंस्टाग्राम प्रेमी नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार...
02:01
Video thumbnail
MMDR बिल के खिलाफ इरफान अंसारी का हल्ला बोल,कहा मइयां सम्मान के आड़े आने वाले को नही करेंगे बर्दाश्त.
03:41
Video thumbnail
आरक्षण रिफॉर्म्स को लेकर स्वर्ण समाज जा छपरा में बड़ा आंदोलन,DM को ज्ञापन...
04:10
Video thumbnail
छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो पर है भाजपा की नजर! मीडिया के सवाल पर क्या कहा टाईगर जयराम महतो ने...
00:53
Video thumbnail
NH 19 जीटी रोड गोविंदपुर में बन रहा एलिवेटेड फ्लाईओवर अपडेट:प्रतिदिन हो रहे सड़क महाजाम का मुख्य कारण
04:48
Video thumbnail
IIT ISM धनबाद में पिछले 50 वर्षों से होती आ रही है गणपति की पूजा,उड़िया कल्चर इसकी खासियत...
03:23
Video thumbnail
भगोड़े अपराधी प्रिंस खान के भाई बंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,वासेपुर की गलियों में और क्या हुआ..!
03:12

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular