24.9 C
Jharkhand
Thursday, September 17, 2026

छपरा – “आवाज़ दो” अभियान के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 9 नाबालिग लड़कियां मुक्त…

छपरा: सारण पुलिस ने “आवाज़ दो” अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर आर्केस्ट्रा संचालकों के चंगुल से 9 नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराया है। इस कार्रवाई में 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार, जबकि 1 विधि-विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया गया है।

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो के पत्र के आलोक में वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण के निर्देश पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) और महिला थाना की संयुक्त टीम गठित की गई। टीम ने अहले सुबह मढ़ौरा, मकेर, जनता बाजार, सहाजितपुर, बनियापुर और मशरक थाना क्षेत्रों में आर्केस्ट्रा स्थलों की घेराबंदी कर छापेमारी की।

इस दौरान जबरन प्रताड़ित कर नृत्य कराने वाली 9 नाबालिग लड़कियों (बिहार–1, पश्चिम बंगाल–2, झारखंड–2, उत्तर प्रदेश–2 और नेपाल–2) तथा 1 बालिग महिला को सुरक्षित मुक्त कराया गया। इस संबंध में महिला थाना कांड संख्या 103/25 (दिनांक 27.12.2025) दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों में
आदित्य कुमार, पिता रामरतन चौधरी, निवासी बगही निमीया टोला, थाना बैरिया, जिला पश्चिम चंपारण
विजय कुमार, पिता सुभाष साह, निवासी तरवारा, थाना तरवारा, जिला सिवान
जबकि एक विधि-विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया गया है।
एसएसपी सारण के निर्देश पर मई 2024 से अब तक जिले में चलाए गए विशेष अभियान के तहत 289 लड़कियों को अनैतिक देह व्यापार से मुक्त, 36 कांड दर्ज और 95 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

इस छापेमारी दल में महिला थाना सहित संबंधित थानों के पदाधिकारी, AHTU सारण, मिशन मुक्ति फाउंडेशन, नारायणी सेवा संस्थान (सारण) और रेस्क्यू एंड रिलीफ फाउंडेशन (पश्चिम बंगाल) के सदस्य शामिल रहे।
गौरतलब है कि महिलाओं और बालिकाओं के शोषण के खिलाफ सारण पुलिस द्वारा “आवाज़ दो” अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसके तहत अब तक 817 महिलाओं को सहायता पहुंचाई गई है, जिनमें 289 को अनैतिक देह व्यापार से मुक्त, 413 अपहृत लड़कियों की बरामदगी और 115 को हेल्पलाइन के माध्यम से मदद शामिल है।

spot_img
Video thumbnail
जेल से छूटते हीं जश्न में डूबा युवक,हाथ मे तमंचा और बार बालाओं के साथ डांस का वीडियो हुआ वायरल
01:57
Video thumbnail
CM सम्राट चौधरी और शिवराज सिंह चौहान ने बाढ़ पीड़ितों की ली सुध,दिया यह आश्वासन...
04:09
Video thumbnail
PM मोदी की जन्मदिन के मौके पर भाजपा का सेवा और संकल्प दिन में रक्तदानशाम को दिप जलेंगे:राज सिन्हा
01:44
Video thumbnail
नीरज सिंह मर्डर केस में आरोपी रहे शूटर सागर सिंह का धनबाद पुलिस ने किया इनकाउंटर,SNMMCH लाया गया..!
03:05
Video thumbnail
DC को धनबाद संवारने के लिए भेजा गया है,गोल्फ ग्राउंड मेला के लिए देकर कर रहे हैं गलत:शेखर अग्रवाल
01:38
Video thumbnail
सड़क दुर्घटना में मृतक की पत्नी को आजीवन रोजगार और 3.5 लाख मुआवजे की शर्त पर श्रीराम सेल्स के साथ हुआ
03:29
Video thumbnail
गिरिडीह:बेंगाबाद में लोकतांत्रिक अधिकारों और पर्यावरण संरक्षण पर हुआ मंथन...
03:58
Video thumbnail
NH 19 गोविंदपुर एलिवेटेड फ्लाईओवर निर्माण का साइड इफेक्ट:भीतिया मोड़ तक महाजाम, ड्राइवर परेशान...
04:18
Video thumbnail
युवती का निजी फोटो वायरल करने की धमकी देने वाला इंस्टाग्राम प्रेमी नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार...
02:01
Video thumbnail
MMDR बिल के खिलाफ इरफान अंसारी का हल्ला बोल,कहा मइयां सम्मान के आड़े आने वाले को नही करेंगे बर्दाश्त.
03:41

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular