35.4 C
Jharkhand
Thursday, April 30, 2026

राष्ट्रपति दौरे को लेकर फैली अफ़वाहों पर रांची पुलिस का स्पष्टीकरण…

रांची: राष्ट्रपति के रांची दौरे के दौरान सुरक्षा में चूक को लेकर कुछ न्यूज़ चैनलों और सोशल मीडिया पर किए जा रहे दावों पर रांची पुलिस ने बड़ा स्पष्टीकरण जारी किया है।

पुलिस ने इन खबरों को पूरी तरह भ्रामक और आधारहीन बताया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर स्पष्ट किया गया है कि जब माननीय राष्ट्रपति, महामहिम राज्यपाल एवं माननीय मुख्यमंत्री का कारकेड पहले ही एयरपोर्ट से निकल चुका था, उसके बाद एयरपोर्ट पर प्रतिनियुक्त अधिकारी अपनी ड्यूटी समाप्त कर लौट रहे थे।

इसी दौरान सड़क पर एक स्कूटी सवार दिखाई देता है, जिसे एहतियातन मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने रोक लिया। जांच में यह स्पष्ट हुआ कि स्कूटी सवार विशेष शाखा का पुलिसकर्मी था, जो आसूचना संकलन के लिए एयरपोर्ट पर तैनात था और ड्यूटी पूरी कर अपने गंतव्य की ओर जा रहा था।

रांची पुलिस ने साफ किया है कि उक्त स्कूटी या कोई अन्य वाहन किसी भी तरह से राष्ट्रपति के कारकेड का हिस्सा नहीं था। इसी भ्रम के कारण कुछ लोगों को सुरक्षा में चूक का संदेह हुआ।
पुलिस ने दोहराया है कि राष्ट्रपति के दौरे के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद थी और सभी पुलिसकर्मी अपनी जिम्मेदारियों के प्रति पूरी तरह सजग और प्रतिबद्ध रहे।

spot_img
Video thumbnail
रक्सौल जंक्शन जल्द दिखेगा बाबा पशुपतिनाथ मंदिर के भव्य स्वरूप में पर अभी सुरक्षा बढ़ाने की आवश्यकता..
02:04
Video thumbnail
राजगंज में मौसम ने बदला मिज़ाज, आंधी-पानी से राहत के साथ नुकसान भी
00:50
Video thumbnail
गोविंदपुर में जाम से निजात के लिए ट्रैफिक डीएसपी का एक्शन, अवैध पार्किंग पर कार्रवाई
02:10
Video thumbnail
श्री श्री राधा कृष्ण शिलामयि मुर्ति प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन
02:16
Video thumbnail
गोविंदपुर: जानती फार्मा में नवजात की मौ,त के बाद भारी हंगा,मा, अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी।
05:20
Video thumbnail
लुसाडीह में देर रात चोरी, लाखों के सामान और नगदी पर हाथ साफ
03:12
Video thumbnail
का जी इरफान जी...? सवाल पूछे वाला पत्रकार को पिटवाइए दीजिएगा नहीं मानिएगा...
01:58
Video thumbnail
सवाल पूछने वाले पत्रकारों संग मारपीट, क्या इरफान जी आपके समर्थक गुर्गा हो गए हैं क्या...?
07:14
Video thumbnail
मानबाद में 48 घंटे का अखंड हरि कीर्तन शुरू, धार्मिक आयोजन से पूरे क्षेत्र का माहौल हुआ भक्तिमय
02:11
Video thumbnail
धनबाद के बगुला बस्ती में बंद घर में चोरी, नकद समेत लाखों के जेवर ले उड़े चोर
02:33

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!