31.6 C
Jharkhand
Tuesday, September 15, 2026

उत्कृष्ट कार्य के लिए सारण एसएसपी सम्मानित…

छपरा: मानव तस्करी एवं शोषण के विरुद्ध चलाए गए “ऑपरेशन नया सवेरा” अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सारण पुलिस को राज्य स्तर पर प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इस उपलब्धि के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण डॉ. कुमार आशीष (भा.पु.से.) को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

बिहार पुलिस मुख्यालय के अपराध अनुसंधान विभाग (कमजोर वर्ग) द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय कार्यशाला “Sexual Harassment of Women at Workplace (Prevention, Prohibition and Redressal) Act, 2013 (POSH Act)” के दौरान यह सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम में पुलिस महानिदेशक श्री विनय कुमार (भा.पु.से.) ने डॉ. कुमार आशीष को यह प्रशस्ति पत्र सौंपते हुए उनके नेतृत्व और कार्यकुशलता की सराहना की।

उल्लेखनीय है कि पुलिस मुख्यालय की पहल पर 31 जुलाई 2025 से 14 अगस्त 2025 तक चलाए गए इस विशेष अभियान के तहत सारण पुलिस ने मानव तस्करी, बाल श्रम, अनैतिक देह व्यापार तथा ऑर्केस्ट्रा एवं थिएटर समूहों में फंसी पीड़िताओं को मुक्त कराने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की। अभियान के दौरान ऑर्केस्ट्रा गिरोहों का पर्दाफाश करते हुए 29 नाबालिग एवं बालिग लड़कियों को शोषण के चंगुल से मुक्त कराया गया, साथ ही संगठित अपराधियों की गिरफ्तारी एवं आवश्यक कानूनी कार्रवाई भी सुनिश्चित की गई।

इस अवसर पर अपर पुलिस महानिदेशक (कमजोर वर्ग) ने सारण पुलिस के प्रयासों की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी सारण पुलिस इसी प्रतिबद्धता के साथ कमजोर वर्गों, महिलाओं एवं बच्चों के अधिकारों की रक्षा तथा संगठित अपराधों के उन्मूलन में अग्रणी भूमिका निभाती रहेगी।

यह सम्मान सारण पुलिस के प्रभावी नेतृत्व, टीम वर्क और समाज के प्रति समर्पण का प्रमाण है। बिहार पुलिस कमजोर वर्गों के उत्थान एवं अपराध-मुक्त समाज के निर्माण के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।

spot_img
Video thumbnail
वासेपुर में पीटने के बाद बंटी खान का बयान हुआ वायरल,कहा मेरा भाई आतंकवादी पुलिस कर दे इनकाउंटर....!
00:43
Video thumbnail
पूनम ह'त्या'कांड का पुलिस ने किया खुलासा,बहु को रास्ते से हटाने के लिए ससुर ने रची थीं साजिश,5अरेस्ट
03:37
Video thumbnail
बाबूलाल मरांडी के लिए DC के पास time नही है तो कार्यपालिका &विधायिका में टकराव की स्थिति है :जयराम
01:54
Video thumbnail
फुटबॉल मंच बना अखाड़ा,कांग्रेस नेता सोहराब ने JMM के अख्तर को कहा कोयला चोर,जवाब मिला लोहा चोर.बवाल!
00:54
Video thumbnail
डुमरी में झाड़ू लदी ट्रक पलटी, सड़क हुआ जाम, मौके पर पुलिस...
00:42
Video thumbnail
वासेपुर में कुख्यात प्रिंस खान के भाई बंटी खान को पब्लिक ने जड़ दिया थप्पड़...
00:16
Video thumbnail
वासेपुर की गलियों में बंटी खान की पुलिस ने कराई परेड, इकबाल खान ने भी कह दी ये बड़ी बात
01:56
Video thumbnail
कुख्यात प्रिंस खान के भाई बंटी खान की गिरफ्तारी के बाद पैदल परेड देखिए वासेपुर की गलियों में
00:42
Video thumbnail
भगोड़े अपराधी प्रिंस खान का भाई बंटी खान हुआ गिरफ्तार,धनबाद पुलिस ने कोलकाता एयरपोर्ट से दबोचा...
00:37
Video thumbnail
भगोड़े अपराधी प्रिंस खान का भाई कुख्यात बंटी खान गिरफ्तार.विदेश भागने की फ़िराक में था पर चढ़ गया धनबाद
03:47

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular