31.6 C
Jharkhand
Tuesday, September 15, 2026

कुमारधुबी की बेटी ने पीएचडी में लहराया परचम.. बढ़ाया क्षेत्र का मान…

निरसा: निरसा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कुमारधुबी बागानधौड़ा निवासी अधिवक्ता विजय कुमार सिन्हा की बड़ी पुत्री अंजना सिन्हा ने पीएचडी की उपाधि प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अंजना सिन्हा को विज्ञान (गणित) विषय में “Fuzzy Number and its Applications in Optimization Techniques” विषय पर शोध के लिए डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (PhD) की उपाधि प्रदान की गई है।

यह उपाधि उन्हें दो दिन पूर्व बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के दूसरे दीक्षांत समारोह के दौरान धनबाद स्थित न्यू टाउन हॉल में आयोजित कार्यक्रम में झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार के हाथों प्रदान की गई।

पीएचडी की उपाधि मिलने के बाद कुमारधुबी क्षेत्र में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोग, शुभचिंतक और परिजन लगातार उनके आवास पर पहुंचकर बधाई एवं शुभकामनाएं दे रहे हैं।

इस संबंध में जानकारी देते हुए अंजना सिन्हा ने बताया कि उनकी प्रारंभिक एवं माध्यमिक शिक्षा लोयला स्कूल एवं मॉडर्न स्कूल से हुई। उच्च शिक्षा के लिए उन्होंने धनबाद के एसएसएलएनटी महिला कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद पी.के. राय कॉलेज से एमएससी एवं पीएचडी की पढ़ाई की। उन्होंने बताया कि इस उपलब्धि के लिए उन्हें कड़ी मेहनत और निरंतर प्रयास करने पड़े।

वर्तमान में अंजना सिन्हा डिनोबली स्कूल, मुगमा में शिक्षिका के पद पर कार्यरत हैं और भविष्य में वे लेक्चरर बनकर उच्च शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देना चाहती हैं।
अंजना की इस सफलता पर उनके परिवार, शिक्षकों एवं क्षेत्रवासियों ने गर्व व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

spot_img
Video thumbnail
वासेपुर में पीटने के बाद बंटी खान का बयान हुआ वायरल,कहा मेरा भाई आतंकवादी पुलिस कर दे इनकाउंटर....!
00:43
Video thumbnail
पूनम ह'त्या'कांड का पुलिस ने किया खुलासा,बहु को रास्ते से हटाने के लिए ससुर ने रची थीं साजिश,5अरेस्ट
03:37
Video thumbnail
बाबूलाल मरांडी के लिए DC के पास time नही है तो कार्यपालिका &विधायिका में टकराव की स्थिति है :जयराम
01:54
Video thumbnail
फुटबॉल मंच बना अखाड़ा,कांग्रेस नेता सोहराब ने JMM के अख्तर को कहा कोयला चोर,जवाब मिला लोहा चोर.बवाल!
00:54
Video thumbnail
डुमरी में झाड़ू लदी ट्रक पलटी, सड़क हुआ जाम, मौके पर पुलिस...
00:42
Video thumbnail
वासेपुर में कुख्यात प्रिंस खान के भाई बंटी खान को पब्लिक ने जड़ दिया थप्पड़...
00:16
Video thumbnail
वासेपुर की गलियों में बंटी खान की पुलिस ने कराई परेड, इकबाल खान ने भी कह दी ये बड़ी बात
01:56
Video thumbnail
कुख्यात प्रिंस खान के भाई बंटी खान की गिरफ्तारी के बाद पैदल परेड देखिए वासेपुर की गलियों में
00:42
Video thumbnail
भगोड़े अपराधी प्रिंस खान का भाई बंटी खान हुआ गिरफ्तार,धनबाद पुलिस ने कोलकाता एयरपोर्ट से दबोचा...
00:37
Video thumbnail
भगोड़े अपराधी प्रिंस खान का भाई कुख्यात बंटी खान गिरफ्तार.विदेश भागने की फ़िराक में था पर चढ़ गया धनबाद
03:47

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular