31.6 C
Jharkhand
Tuesday, September 15, 2026

किसान के खलियान में लगी आग, 25 मन धान जलकर राख…

धनबाद: धनबाद जिले के पूर्वी टुंडी अंचल क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां आग लगने से एक किसान की साल भर की मेहनत पल भर में राख हो गई। मामला उकमा पंचायत के रामकनाली गांव का है।

जानकारी के अनुसार, गांव निवासी लालमोहन टुडू के खलियान में किसी कारणवश अचानक आग लग गई। खलियान में रखा लगभग 25 मन धान आग की चपेट में आ गया, जिससे पूरा धान जलकर राख हो गया। धान किसान की साल भर की मुख्य फसल और आजीविका का प्रमुख साधन होता है, ऐसे में इस घटना से किसान को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।

ग्रामीणों द्वारा आग बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन दमकल की गाड़ी समय पर नहीं पहुंच पाने के कारण स्थिति काफी जटिल हो गई। धनबाद से दमकल वाहन आने में कई घंटे लग जाते हैं, जिससे आग पर काबू पाना मुश्किल हो जाता है।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अंचल अधिकारी सुरेश प्रसाद वर्णवाल और थाना प्रभारी रवि कुमार की सूझबूझ से सड़क निर्माण कार्य में लगे पानी के टैंकर की मदद लेकर आग को नियंत्रित किया गया, तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका।
इस घटना ने एक बार फिर सुदूरवर्ती इलाकों में दमकल सुविधा की कमी को उजागर किया है। ग्रामीणों का कहना है कि जिले में दमकल की गाड़ियां केवल मुख्यालय तक सीमित हैं, जिससे दूर-दराज क्षेत्रों में आगजनी की घटनाओं के दौरान भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने सरकार से हर अंचल स्तर पर दमकल सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है।

वहीं, अंचल अधिकारी सुरेश प्रसाद वर्णवाल ने कहा कि
“आपदा प्रबंधन के तहत जो भी लाभ पीड़ित किसान को मिलना है, उसे दिलाने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा।”
फिलहाल प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है और किसान को राहत दिलाने की प्रक्रिया शुरू करने की बात कही गई है।

spot_img
Video thumbnail
वासेपुर में पीटने के बाद बंटी खान का बयान हुआ वायरल,कहा मेरा भाई आतंकवादी पुलिस कर दे इनकाउंटर....!
00:43
Video thumbnail
पूनम ह'त्या'कांड का पुलिस ने किया खुलासा,बहु को रास्ते से हटाने के लिए ससुर ने रची थीं साजिश,5अरेस्ट
03:37
Video thumbnail
बाबूलाल मरांडी के लिए DC के पास time नही है तो कार्यपालिका &विधायिका में टकराव की स्थिति है :जयराम
01:54
Video thumbnail
फुटबॉल मंच बना अखाड़ा,कांग्रेस नेता सोहराब ने JMM के अख्तर को कहा कोयला चोर,जवाब मिला लोहा चोर.बवाल!
00:54
Video thumbnail
डुमरी में झाड़ू लदी ट्रक पलटी, सड़क हुआ जाम, मौके पर पुलिस...
00:42
Video thumbnail
वासेपुर में कुख्यात प्रिंस खान के भाई बंटी खान को पब्लिक ने जड़ दिया थप्पड़...
00:16
Video thumbnail
वासेपुर की गलियों में बंटी खान की पुलिस ने कराई परेड, इकबाल खान ने भी कह दी ये बड़ी बात
01:56
Video thumbnail
कुख्यात प्रिंस खान के भाई बंटी खान की गिरफ्तारी के बाद पैदल परेड देखिए वासेपुर की गलियों में
00:42
Video thumbnail
भगोड़े अपराधी प्रिंस खान का भाई बंटी खान हुआ गिरफ्तार,धनबाद पुलिस ने कोलकाता एयरपोर्ट से दबोचा...
00:37
Video thumbnail
भगोड़े अपराधी प्रिंस खान का भाई कुख्यात बंटी खान गिरफ्तार.विदेश भागने की फ़िराक में था पर चढ़ गया धनबाद
03:47

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular