31.6 C
Jharkhand
Tuesday, September 15, 2026

भूमाफियाओं का कहर..सार्वजनिक श्मशान घाट पर अतिक्रमण..मानो जमीन लूटने की खुली छूट…

IMG 20251230 WA0053

धनबाद: धनबाद जिले के पूर्वी टुंडी अंचल क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां भूमाफियाओं द्वारा सार्वजनिक श्मशान घाट पर अतिक्रमण कर जमीन कब्जाने का आरोप लगा है। मामला रामपुर पंचायत के खेशमी गांव स्थित जोरिया नदी श्मशान घाट का है।

ग्रामीणों का आरोप है कि भूमाफियाओं द्वारा जोरिया नदी में भराई कर जमीन का समतलीकरण किया जा रहा है, ताकि सार्वजनिक श्मशान घाट पर अवैध कब्जा किया जा सके। इस घटना को लेकर गांव में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।
ग्रामीणों के अनुसार, रामपुर निवासी अबुल अंसारी और वासेपुर निवासी खान द्वारा यह कृत्य किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यह श्मशान घाट वर्षों से गांव के लोगों द्वारा मृतकों के दाह संस्कार एवं दफन के लिए उपयोग में लाया जा रहा है, और इसका अतिक्रमण सामाजिक एवं धार्मिक भावनाओं पर सीधा प्रहार है।

ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व में भी इस मामले की शिकायत पूर्वी टुंडी अंचल कार्यालय में की गई थी, लेकिन उस समय इसे केवल मुख्य सड़क अतिक्रमण का मामला बताकर नजरअंदाज कर दिया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि यदि समय रहते प्रशासन ने कार्रवाई की होती, तो आज भूमाफियाओं का हौसला इतना नहीं बढ़ता।

ग्रामीणों ने प्रशासन को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि अंचल प्रशासन द्वारा शीघ्र अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई नहीं की गई, तो वे अंचल कार्यालय से लेकर सदन तक धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।

फिलहाल ग्रामीण प्रशासनिक कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन सवाल यह है कि क्या सार्वजनिक श्मशान घाट जैसी संवेदनशील जमीन भी भूमाफियाओं से सुरक्षित नहीं है?

spot_img
Video thumbnail
पूनम ह'त्या'कांड का पुलिस ने किया खुलासा,बहु को रास्ते से हटाने के लिए ससुर ने रची थीं साजिश,5अरेस्ट
03:37
Video thumbnail
बाबूलाल मरांडी के लिए DC के पास time नही है तो कार्यपालिका &विधायिका में टकराव की स्थिति है :जयराम
01:54
Video thumbnail
फुटबॉल मंच बना अखाड़ा,कांग्रेस नेता सोहराब ने JMM के अख्तर को कहा कोयला चोर,जवाब मिला लोहा चोर.बवाल!
00:54
Video thumbnail
डुमरी में झाड़ू लदी ट्रक पलटी, सड़क हुआ जाम, मौके पर पुलिस...
00:42
Video thumbnail
वासेपुर में कुख्यात प्रिंस खान के भाई बंटी खान को पब्लिक ने जड़ दिया थप्पड़...
00:16
Video thumbnail
वासेपुर की गलियों में बंटी खान की पुलिस ने कराई परेड, इकबाल खान ने भी कह दी ये बड़ी बात
01:56
Video thumbnail
कुख्यात प्रिंस खान के भाई बंटी खान की गिरफ्तारी के बाद पैदल परेड देखिए वासेपुर की गलियों में
00:42
Video thumbnail
भगोड़े अपराधी प्रिंस खान का भाई बंटी खान हुआ गिरफ्तार,धनबाद पुलिस ने कोलकाता एयरपोर्ट से दबोचा...
00:37
Video thumbnail
भगोड़े अपराधी प्रिंस खान का भाई कुख्यात बंटी खान गिरफ्तार.विदेश भागने की फ़िराक में था पर चढ़ गया धनबाद
03:47
Video thumbnail
India’s Got Latent के विनर AR Tiwari की अनकही कहानी |
14:35

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular