29.3 C
Jharkhand
Tuesday, September 15, 2026

मधुबन कोल वाशरी में JLKM का नियोजन व प्रदूषण नियंत्रण को लेकर अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू…

बाघमारा: बाघमारा के बीसीसीएल ब्लॉक-02 अंतर्गत संचालित मधुबन कोल वाशरी में कोयला डिस्पैच टारस्पॉटिंग में स्थानीय लोगों के नियोजन तथा प्रदूषण नियंत्रण की मांग को लेकर JLKM के बैनर तले अनिश्चितकालीन धरना आंदोलन शुरू कर दिया गया है।

धरना स्थल पर JLKM के सुप्रीमो एवं डुमरी विधायक जयराम महतो पहुंचे, जहां आंदोलन में शामिल स्थानीय लोगों ने उनका फूल-माला से स्वागत किया।
इस मौके पर जयराम महतो ने बीसीसीएल प्रबंधन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कंपनी मनमानी रवैया अपनाए हुए है और प्रदूषण नियंत्रण को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिस स्थान पर धरना दिया जा रहा है, वहां प्रदूषण से स्थानीय लोग बेहद परेशान हैं।

जयराम महतो ने आरोप लगाया कि बीसीसीएल द्वारा स्थानीय रैयतों और विस्थापितों को वर्षों से रोजगार नहीं दिया जा रहा, जबकि जिनका सब कुछ चला गया, वे लंबे समय से नियोजन की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि कंपनी की नीयत साफ होती तो सभी को रोजगार मिल सकता था।

उन्होंने यह भी कहा कि प्रदूषण के मुद्दे पर पहले मुख्यमंत्री द्वारा संज्ञान लिया गया था और विधानसभा अध्यक्ष के स्तर पर समिति भी बनाई गई थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इससे यह स्पष्ट होता है कि यहां आम लोगों की आवाज़ को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा।

जयराम महतो ने कहा कि अब स्थानीय लोगों को अपने न्याय और अधिकारों के लिए संगठित होकर निर्णायक संघर्ष के लिए तैयार होना होगा। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक मांगें पूरी नहीं होतीं, आंदोलन जारी रहेगा।

spot_img
Video thumbnail
पूनम ह'त्या'कांड का पुलिस ने किया खुलासा,बहु को रास्ते से हटाने के लिए ससुर ने रची थीं साजिश,5अरेस्ट
03:37
Video thumbnail
बाबूलाल मरांडी के लिए DC के पास time नही है तो कार्यपालिका &विधायिका में टकराव की स्थिति है :जयराम
01:54
Video thumbnail
फुटबॉल मंच बना अखाड़ा,कांग्रेस नेता सोहराब ने JMM के अख्तर को कहा कोयला चोर,जवाब मिला लोहा चोर.बवाल!
00:54
Video thumbnail
डुमरी में झाड़ू लदी ट्रक पलटी, सड़क हुआ जाम, मौके पर पुलिस...
00:42
Video thumbnail
वासेपुर में कुख्यात प्रिंस खान के भाई बंटी खान को पब्लिक ने जड़ दिया थप्पड़...
00:16
Video thumbnail
वासेपुर की गलियों में बंटी खान की पुलिस ने कराई परेड, इकबाल खान ने भी कह दी ये बड़ी बात
01:56
Video thumbnail
कुख्यात प्रिंस खान के भाई बंटी खान की गिरफ्तारी के बाद पैदल परेड देखिए वासेपुर की गलियों में
00:42
Video thumbnail
भगोड़े अपराधी प्रिंस खान का भाई बंटी खान हुआ गिरफ्तार,धनबाद पुलिस ने कोलकाता एयरपोर्ट से दबोचा...
00:37
Video thumbnail
भगोड़े अपराधी प्रिंस खान का भाई कुख्यात बंटी खान गिरफ्तार.विदेश भागने की फ़िराक में था पर चढ़ गया धनबाद
03:47
Video thumbnail
India’s Got Latent के विनर AR Tiwari की अनकही कहानी |
14:35

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular