27.7 C
Jharkhand
Thursday, October 8, 2026

आजसू का धरना व बंदी दूसरे दिन भी जारी…

बाघमारा: बाघमारा के बीसीसीएल अंतर्गत संचालित मधुबन कोल वाशरी के लोडिंग प्वाइंट में स्थानीय बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने और प्रदूषण नियंत्रण की समुचित व्यवस्था करने की मांग को लेकर आजसू पार्टी के बैनर तले जारी आंदोलन आज दूसरे दिन भी जारी रहा।

यह आंदोलन 03 जनवरी से जिला सांसद प्रतिनिधि सुभाष रवानी के नेतृत्व में अनिश्चितकालीन बंदी एवं धरना के रूप में शुरू किया गया था, जो आज भी लगातार जारी है। आंदोलनकारियों के कारण लोडिंग प्वाइंट पर कामकाज पूरी तरह ठप रहा।

इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि गोपाल महतो ने कहा कि जब तक स्थानीय बेरोजगार युवाओं को रोजगार नहीं दिया जाता और प्रदूषण प्रभावित क्षेत्र में रोकथाम की ठोस व्यवस्था नहीं की जाती, तब तक यह धरना और काम बंद आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कोल वाशरी प्रबंधन पर स्थानीय लोगों की अनदेखी करने का आरोप भी लगाया।

वहीं रोजगार की मांग को लेकर अन्य राजनीतिक दलों ने भी आज से आंदोलन शुरू किया है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए गोपाल महतो ने कहा कि यदि अन्य दल भी बेरोजगारों को रोजगार दिलाने के लिए आंदोलन कर रहे हैं, तो वे इसका स्वागत करते हैं। उन्होंने कहा कि रोजगार की मांग को लेकर आंदोलन करना सभी का अधिकार है।

spot_img
Video thumbnail
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता 75 वर्षीय नाना पाटेकर का हार्ट अटैक से निधन, देश भर शोक की लहर
00:34
Video thumbnail
निरसा विधायक अरूप के MPL आंदोलन, एलिवेटेड फ्लाईओवर निर्माण विरोध के खिलाफ़ सड़क पर उतरी भाजपा...
02:43
Video thumbnail
आज के दौड़ में बगैर धनबल चुनाव लड़ना संभव नही:बीरू आनंद सिंह #Election #JharkhandPolitics
07:53
Video thumbnail
गिरिडीह उपचुनाव:क्या हुआ जब बहस में एक दूसरे से भीड़ गयें भाजपाई राजीव ओझा संगJLKM प्रवक्ता महेश दुबे
15:14
Video thumbnail
निरसा में दूसरे दिन भी जारी रही विधायक अरूप चटर्जी के नेतृत्व में आंदोलन,ठप हुआ MPL का बिजली उत्पादन
02:02
Video thumbnail
दुर्गपूजा से पहले सड़कों को दुरुस्त करने का धनबाद उपायुक्त का सख्त आदेश....
05:00
Video thumbnail
दिशा की बैठक से बाहर निकले राज सिन्हा,क्या केंदुआडीह सड़क दुर्गा पूजा से पहले चलने लायक बन पाएगी..?
04:01
Video thumbnail
PHD डिग्री हासिल करने वाले डॉ.जयराम महतो को सांसद ढुलू महतो ने ऐसे दी शुभकामनाएं
00:09
Video thumbnail
विवादित भोजपुरी गायक पर नहीं हुई कार्रवाई,नाई समाज का प्रदर्शन,धनबाद थाने में दर्ज कराई थी प्राथमिकी
01:14
Video thumbnail
दीदी आपके संघर्ष और आपके जज्बे को सलाम,आपमे मेरी मां दिखती है...#संघर्ष #जज्बा #JLKM #JairamMahto
00:39

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular