29.8 C
Jharkhand
Thursday, September 10, 2026

रघुनाथपुर उप-स्वास्थ्य केंद्र में प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेले का आयोजन…

धनबाद: धनबाद जिले के पूर्वी टुंडी प्रखंड स्थित रघुनाथपुर उप-स्वास्थ्य केंद्र में एक दिवसीय प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। इस मेले का उद्देश्य स्थानीय ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य जांच, परामर्श एवं आवश्यक चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराना था।
कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने किया। उनके साथ जिला परिषद सदस्या जेबा मरांडी, बीडीओ विशाल कुमार पांडे, सीओ सुरेश प्रसाद वर्णवाल, टुंडी सीएचसी प्रभारी डॉ. सरवन एवं डॉ. विकास राणा भी मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

विधायक ने स्वयं कराई जांच, स्वास्थ्य को बताया सबसे बड़ी पूंजी
स्वास्थ्य मेले के दौरान विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने स्वयं स्वास्थ्य परीक्षण कराकर लोगों को जागरूक किया। उन्होंने डॉ. विकास राणा से अपने ब्लड शुगर एवं रक्तचाप (बीपी) की जांच कराई। इस अवसर पर उन्होंने कहा—
“स्वस्थ शरीर ही इंसान की सबसे बड़ी पूंजी है। बीमारियों के प्रति जागरूकता और समय पर जांच ही हमें सुरक्षित रख सकती है।”

कम उपस्थिति पर दोबारा मेला लगाने का निर्देश
स्वास्थ्य मेले में अपेक्षा से कम भीड़ देख विधायक ने सीएचसी प्रभारी डॉ. सरवन को निर्देश दिया कि शीघ्र ही पुनः एक नया समय निर्धारित कर स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जाए, ताकि अधिक से अधिक ग्रामीण इसका लाभ उठा सकें।

लगभग 250 मरीजों की हुई जांच
डॉ. विकास राणा ने बताया कि दिनभर चले इस शिविर में लगभग 250 मरीजों की स्वास्थ्य जांच की गई और उन्हें आवश्यक परामर्श व दवाइयां दी गईं। उन्होंने बताया कि आदिवासी समाज का प्रमुख पर्व सोहराय चलने के कारण इस बार मेले में ग्रामीणों की संख्या अपेक्षाकृत कम रही।

spot_img
Video thumbnail
धनबाद
04:55
Video thumbnail
JPSC JSSC CGL घोटाले के किंग पिन अभय तिवारी को नही मिली जमानत,रोज हो रहे नये खुलासे...
02:54
Video thumbnail
JSSC JPSC CGL समेत तमाम परीक्षाओं में धांधली के खिलाफ जिला मुख्यालय धनबाद में भाजपा का आंदोलन Live
02:35
Video thumbnail
छात्र JDU ने की छात्रों की समस्याओं पर मंथन, सेशन लेट और बेरोजगारी का मुद्दा छाया...
03:21
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, इतने लोग क्यों लिए गए हिरासत में...
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular