29.8 C
Jharkhand
Thursday, September 10, 2026

25 साल से डॉक्टर का इंतजार, फिलहाल स्वास्थ्य केंद्र का उपयोग ग्रामीण मैरेज हॉल के रूप में करें: विधायक अरुप चटर्जी…

निरसा विधानसभा के एग्यारकुंड दक्षिण में उप-स्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास, ग्रामीणों को मिलेगा स्वास्थ्य लाभ

निरसा: राज्य एवं केंद्र सरकार की ओर से ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रत्येक पंचायत में उप-स्वास्थ्य केंद्र निर्माण की योजना के तहत शुक्रवार को निरसा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत एग्यारकुंड दक्षिण पंचायत स्थित एफसीआई गोदाम के समीप उप-स्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह एवं विधायक अरुप चटर्जी ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर एवं शिलापट का अनावरण कर शिलान्यास किया।

इस अवसर पर जिप सदस्य बादल बाउरी, मुखिया संघ अध्यक्ष मनोज राउत, मुखिया अजय राम, पंचायत समिति सदस्य, उपमुखिया, वार्ड सदस्य सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम से पूर्व अतिथियों का स्वागत श्रुति कुमारी द्वारा तिलक लगाकर किया गया, वहीं मुखिया अजय राम, पंचायत समिति सदस्य दुर्गा देवी एवं उपमुखिया पूजा देवी ने गुलदस्ता भेंट कर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक अरुप चटर्जी ने कहा कि क्षेत्र में पिछले करीब 25 वर्षों से डॉक्टर की कमी बनी हुई है। जब तक स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह शुरू नहीं हो जातीं, तब तक उप-स्वास्थ्य केंद्र भवन का उपयोग ग्रामीण मैरेज हॉल के रूप में भी किया जा सकता है, ताकि भवन का समुचित उपयोग हो सके।
वहीं जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह ने कहा कि झारखंड एवं केंद्र सरकार के निर्देशानुसार प्रत्येक पंचायत में उप-स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण किया जा रहा है। इसके बन जाने से ग्रामीणों को काफी सुविधा मिलेगी। गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और आम लोगों को इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा और समय व खर्च दोनों की बचत होगी।

उन्होंने कहा कि अब ग्रामीणों को बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाएं अपने पंचायत स्तर पर ही उपलब्ध होंगी, जिससे क्षेत्र के स्वास्थ्य स्तर में सुधार होगा।

spot_img
Video thumbnail
धनबाद
04:55
Video thumbnail
JPSC JSSC CGL घोटाले के किंग पिन अभय तिवारी को नही मिली जमानत,रोज हो रहे नये खुलासे...
02:54
Video thumbnail
JSSC JPSC CGL समेत तमाम परीक्षाओं में धांधली के खिलाफ जिला मुख्यालय धनबाद में भाजपा का आंदोलन Live
02:35
Video thumbnail
छात्र JDU ने की छात्रों की समस्याओं पर मंथन, सेशन लेट और बेरोजगारी का मुद्दा छाया...
03:21
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, इतने लोग क्यों लिए गए हिरासत में...
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular