30.4 C
Jharkhand
Sunday, July 26, 2026

जनता मजदूर संघ मिलन समारोह में पहुंचे संजीव–रागिनी…

धनबाद: बाघमारा के माटीगढ़ा डैम में जनता मजदूर संघ, बीसीसीएल ब्लॉक 02, ने नववर्ष के अवसर पर मिलन समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह और उनकी पत्नी झरिया विधायक रागिनी सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम में संघ के महामंत्री सिद्धार्थ गौतम और कई स्थानीय पदाधिकारी भी मौजूद थे।

समारोह में उपस्थित यूनियन समर्थकों ने अपने नेताओं का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। संजीव सिंह और रागिनी सिंह ने कोयला श्रमिकों को संबोधित कर उनका मनोबल बढ़ाया।
पत्रकारों से बातचीत में विधायक रागिनी सिंह ने बीसीसीएल प्रबंधन और आउटसोर्सिंग माइंस प्रबंधन की लापरवाही पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि उनके कारण कई खान हादसे हो रहे हैं और प्रबंधन हर बार लीपापोती करता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह मजदूरों के हितों के लिए हमेशा मुखर होकर लड़ती रही हैं और आगे भी लड़ती रहेंगी।

वहीं, संजीव सिंह ने कहा कि खासकर सुरक्षा के मुद्दे पर बीसीसीएल प्रबंधन के खिलाफ उनकी लड़ाई जारी रहेगी और मजदूरों के हितों के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं।

spot_img
Video thumbnail
सोनबाद के दो माह पहले बने जर्जर पुल की मरम्मत में ग्रामीणों ने फिर पकड़ी अनियमितता, काम रुकवाया;
03:16
Video thumbnail
औरंगाबाद में प्रदर्शन कारियों की भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव तो बदलेमें मिला यह इनाम हो गया लाठीचार्ज
01:49
Video thumbnail
जमीन कब्जे के लग रहे आरोप पर कृष्ण मुरारी चौधरी,पंडुकी के रैयत और जांच करने पहुंचे सीओ ने क्या कहा?
09:52
Video thumbnail
करोड़ों की लागत से कोहिनूर मैदान में बना वेंडिंग जोन वीरान,सड़क पर सज रही दुकानें,जिम्मेवार लापरवाह...
03:56
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन...
01:52
Video thumbnail
करोड़ो का अवैध शराब छुपा था धान की भुंसी के नीचे,देख कर उत्पाद विभाग भी रह गयी दंग...
02:51
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन..
05:26
Video thumbnail
केंदुआ दास बस्ती में STG आउटसोर्सिंग परियोजना पर टकराव, पुलिस तैनात,वार्ता से पहले काम नहीं...
03:50
Video thumbnail
झरिया वार्ड 36 में गंदगी,कूड़े और पोल्ट्री फार्म की बदबू से जीना हुआ मुहाल,कहां करें फरियाद....
03:38
Video thumbnail
धनबाद
02:52

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular