25.8 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

छपरा कचहरी स्टेशन का डीआरएम ने किया निरीक्षण, अधिकारियों और कर्मचारियों को लगाई फटकार…

छपरा: पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) आशीष जैन ने सोमवार को निरीक्षण के क्रम में छपरा कचहरी स्टेशन का दौरा किया। स्टेशन पहुंचते ही उन्होंने पूरे स्टेशन परिसर, सर्कुलेटिंग एरिया, प्लेटफार्म, पैनल रूम और विभिन्न कार्यालयों का गहन निरीक्षण किया।

डीआरएम आशीष जैन अपने विशेष सैलून ‘परख’ से वाराणसी से छपरा ग्रामीण स्टेशन तक पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मार्ग में पड़ने वाले कई स्टेशनों पर उतरकर वहां की व्यवस्थाओं की जानकारी ली और स्टेशन परिसर, पैनल रूम समेत अन्य महत्वपूर्ण स्थानों का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जहां भी कमियां पाई गईं, वहां संबंधित अधिकारियों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए गए।

छपरा कचहरी स्टेशन पर निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने सर्कुलेटिंग एरिया, टिकट घर, पैनल रूम, महिला एवं पुरुष प्रतीक्षालय, आरपीएफ कार्यालय तथा प्लेटफार्म संख्या दो और तीन का भी जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने रेल अधिकारियों से व्यवस्थाओं को लेकर सवाल-जवाब भी किए।

निरीक्षण के क्रम में कई जगहों पर कर्मचारियों की कार्यशैली से असंतुष्ट नजर आए डीआरएम ने मौके पर मौजूद रेल कर्मियों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

हालांकि डीआरएम आशीष जैन ने ऑन कैमरा कोई बयान देने से इनकार कर दिया, लेकिन उनके कड़े तेवरों से स्टेशन के अधिकारी और कर्मचारी सहमे नजर आए। निरीक्षण के दौरान स्टेशन परिसर में मौजूद पुरानी और जर्जर इमारतों को देखकर डीआरएम ने उन्हें तत्काल खाली कर परित्यक्त घोषित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि यदि किसी प्रकार की दुर्घटना होती है तो इसकी जिम्मेदारी तय की जाएगी।

spot_img
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाली लुटेरी दुल्हन के पूरे गैंग का भंडाफोड़...
00:55
Video thumbnail
FCI से PDS तक अनाज भेजने के नियम पर सवाल,ट्रकों से उतार 407 में हो रही लोडिंग,मजदूरों ने जताया विरोध
03:56
Video thumbnail
IIT-ISM धनबाद में शुरू हो सकता है Animation-VFX के कोर्स? आशीष कुलकर्णी ने दिए बड़े संकेत
03:35

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular