लातेहार: मनिका विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रतिनिधि मनोज यादव की पत्नी रिंकी देवी की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस जघन्य हत्याकांड का आरोपी मृतका का दूर का रिश्तेदार लक्ष्मण यादव निकला है।पुलिस जांच में सामने आया कि 26 सितंबर को रिंकी देवी दातुन तोड़ने जंगल गई थीं। इसी दौरान आरोपी ने उनके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध और शोर मचाने पर लक्ष्मण ने कुल्हाड़ी से उनकी हत्या कर दी और शव को झाड़ियों में छुपा दिया।
गांववालों के साथ खोज में शामिल होकर आरोपी ने ग्रामीणों को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन ड्रोन से तलाशी के दौरान शव उसी क्षेत्र से मिला। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद हुई।
डीएसपी शिवपूजन बहेलिया ने बताया कि आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया है और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस पूरे मामले के खुलासे में पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।






















