24.4 C
Jharkhand
Tuesday, September 22, 2026

राजगंज में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की कलश वंदन यात्रा का भव्य स्वागत, श्रद्धा और उत्साह का दिखा संगम

राजगंज (धनबाद): संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती के उपलक्ष्य में निकाली जा रही कलश वंदन यात्रा का मंगलवार को राजगंज में भव्य स्वागत किया गया। श्री हनुमान मंदिर परिसर में कलश का विधिवत पूजन एवं वंदन किया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों और अन्य उपस्थित लोगों ने जयघोष के बीच यात्रा को अगले विधानसभा क्षेत्र के लिए रवाना किया।

श्री हनुमान मंदिर में हुआ विधिवत पूजन

कार्यक्रम की शुरुआत श्री हनुमान मंदिर में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के पावन कलश के पूजन-अर्चन से हुई। सुबह करीब 11 बजे आयोजित बैठक के समापन के बाद कलश को रथ पर विराजमान किया गया। इसके पश्चात श्रद्धालुओं ने जयकारों के साथ कलश वंदन यात्रा का स्वागत किया और उसे अगले पड़ाव के लिए रवाना किया।

श्रद्धालुओं से सहभागिता की अपील

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने मातृ शक्ति सहित सभी श्रद्धालुओं से यात्रा में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। लोगों से पीले, गेरुआ या भगवा वस्त्र धारण कर कलश यात्रा का स्वागत करने, दीप प्रज्ज्वलित करने और पुष्प वर्षा कर संत रविदास जी के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करने का आग्रह किया गया।

यह भी पढ़ें: JPSC-JSSC आंदोलन के बीच रांची में AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर फेंकी गई स्याही, एक व्यक्ति हिरासत में

राजगंज में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की कलश वंदन यात्रा का भव्य स्वागत, श्रद्धा और उत्साह का दिखा संगम

सामाजिक समरसता का दिया संदेश

आयोजकों ने बताया कि इस कलश वंदन यात्रा का उद्देश्य समाज में एकता, सामाजिक समरसता और भाईचारे का संदेश फैलाना है। यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी रही और पूरा क्षेत्र भक्ति एवं उत्साह के माहौल से सराबोर दिखाई दिया। राजगंज में भव्य स्वागत के बाद कलश वंदन यात्रा को अगले विधानसभा क्षेत्र के लिए रवाना कर दिया गया।

राजगंज में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की कलश वंदन यात्रा का भव्य स्वागत, श्रद्धा और उत्साह का दिखा संगम 2

spot_img
Video thumbnail
पुरुलिया में शुभेंदु अधिकारी के बयान पर जयराम महतो का जोरदार पलटवार, सुदेश महतो पर भी साधा निशाना!
04:09
Video thumbnail
मंदिर में घुस कर अरुण जी कहें डिप्टी मेयर चुनाव में राजपूत को सपोर्ट किया या किसी और को:राज आनंद
00:55
Video thumbnail
R.S.मोर कॉलेज एडमिशन में वसूली मामला:प्राचार्य ने किया जांच टीम का गठन,छात्र के email से हड़कंप
05:56
Video thumbnail
धनबाद:वासेपुर भूली मोड़ फायरिंगबकी घटना का आंखों देखा हाल सुनिए बता रहा है चश्मदीद..
01:27
Video thumbnail
धनबाद: वासेपुर में दिनदहाड़े गोलीबारी, फहीम खान के भाई समेत तीन घायल
03:03
Video thumbnail
वासेपुर भूलीमोड़ में अंधाधुंध फायरिंग,गैंगस्टर फहीम खान के भाई समेत 3 को लगी गोली,गैंगवार की आशंका
00:38
Video thumbnail
वासेपुर भूली मोड़ में गोलियों की तड़तड़ाहट,2 युवक 1 महिला घायल,मौके पर सिटी एसपी ऋतिक श्रीवास्तव,खोखा..
01:13
Video thumbnail
जमुआ के अरवाटांड में ढिबरा लदे पिकअप और ट्रक की जोरदार टक्कर, दोनों वाहन क्षतिग्रस्त; चालक फरार
01:06
Video thumbnail
बरवाअड्डा बाजार समिति: मोटिया मजदूर को पिकअप ने कुचला मौ#त,आक्रोशित मजदूरों ने ठप किया फल मंडी
02:54
Video thumbnail
ई कोयलांचल है बबुआ,शिमला नैनीताल या कश्मीर नही,और ये भाफ है बादलों की आवाजाही नही...#वायरलवीडियो
01:46

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular