22.2 C
Jharkhand
Sunday, November 22, 2026

कोचिंग में लगी भीषण आग, अंदर फंसे थे छात्र… फिर जो हुआ उसने सबको चौंका दिया

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में एक प्राइवेट कोचिंग इंस्टीट्यूट में भीषण आग लगने से सोमवार को अफरातफरी मच गई। पूर्णिया इलाके में उषा मेहता मार्ग पर स्थित एक बिल्डिंग में चल रहे इस कोचिंग सेंटर में आग लगने के बाद कई छात्र अंदर फंस गए। हालात गंभीर होने पर कुछ छात्रों को अपनी जान बचाने के लिए छज्जे और छत से कूदना पड़ा। घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत व बचाव कार्य शुरू किया।

8 फायर टेंडरों ने आग पर काबू पाया

आग की गंभीरता को देखते हुए मौके पर आठ फायर टेंडर भेजे गए। कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने आग पर काबू पा लिया। अधिकारियों के मुताबिक, कोचिंग सेंटर में फंसे सभी छात्रों और स्टाफ को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। हालांकि, कुछ छात्र घायल हुए हैं और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

छात्रों को बाहर निकलने का रास्ता नहीं मिला

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बिल्डिंग के निचले फ्लोर पर लगी आग तेजी से ऊपर की ओर फैल गई। धुएं और तेज गर्मी के कारण कोचिंग सेंटर के अंदर मौजूद छात्रों को बाहर निकलने का रास्ता नहीं मिल सका। हालात बिगड़ने पर कुछ छात्र छज्जे और छत से नीचे कूद गए। स्थानीय लोगों ने बचाव कार्य में मदद की और तुरंत प्रशासन को सूचना दी। सुरक्षा के लिहाज से आसपास के इलाके को खाली करा लिया गया।

मुख्यमंत्री ने घटना का संज्ञान लिया

घटना की जानकारी मिलने पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को राहत और बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने घायलों को उचित इलाज मुहैया कराने और पूरे मामले पर बारीकी से नजर रखने को कहा। बचाव कार्य की निगरानी के लिए वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।

यह भी पढ़ें: Jharkhand Monsoon Update: 23 जून के आसपास दस्तक देगा मॉनसून, 27 जून तक येलो अलर्ट जारी

आग लगने के कारणों की जांच शुरू

आग लगने के आधिकारिक कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, लेकिन पुलिस और फायर विभाग मामले की जांच कर रहे हैं। प्रशासन का कहना है कि जांच रिपोर्ट मिलने के बाद ही आग लगने के असली कारण की पुष्टि हो सकेगी।

spot_img
Video thumbnail
बिरहोरों के लिए बने अस्पताल में स्थायी डॉक्टर नही,एम्बुलेंस के अभाव में बच्ची की चली गयी थी जान!
08:45
Video thumbnail
जंगलपुर इज्तिमा का सामूहिक दुआ के साथ समापन, 20 हजार से अधिक लोग हुए शामिल, अमन-चैन की मांगी दुआ
00:51
Video thumbnail
जेल शिफ्टिंग के दौरान इनकाउंटर का डर, बंटी खान की बीवी ने कोर्ट से की सुरक्षा की मांग
01:33
Video thumbnail
विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी के हुआ तिलकोत्सव
00:52
Video thumbnail
क्या हुआ जब आंगनबाड़ी सेविकाओं के कार्यक्रम में पहुंची महिला एवं बाल विकाश मंत्री अन्नपूर्णा देवी
05:24
Video thumbnail
ब्लिंकिट डिलीवरी वर्करों की हड़ताल,पेआउट में भेदभाव का आरोप,तालाबंदी की चेतावनी!
05:17
Video thumbnail
उन्नाव में एक।तेज रफ़्तार टाटा पंच अचानक डिवाईडर से टकराई और पलट गई,फिर किया हुआ?
00:13
Video thumbnail
बिक गया रांची का न्यूक्लियस मॉल,धनबाद के इस कारोबारी ने खरीदा...
00:48
Video thumbnail
श्री खाटू श्याम बाबा का जन्मोत्सव श्रद्धा और हर्सोल्लास के साथ मनाया गया,मनभावन शोभायात्रा देखिए...
02:12
Video thumbnail
तोपचांची प्रखंड कार्यालय में परिसंपत्ति वितरण समारोह का आयोजन
00:50

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular