30 C
Jharkhand
Tuesday, September 15, 2026

झारखंड पहुंचीं अभिनेत्री शिवानी शर्मा, रांची में प्रशंसकों ने किया भव्य स्वागत…

रांची:भारतीय सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री एवं इंटरनेशनल परफॉर्मर शिवानी शर्मा अपने गृह राज्य झारखंड पहुंचीं। राजधानी रांची स्थित ODR में उनके आगमन पर प्रशंसकों ने जोरदार और भव्य स्वागत किया। अभिनेत्री की एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में फैंस मौजूद रहे, जिन्होंने फूल-मालाओं और नारों के साथ उनका उत्साहपूर्वक अभिनंदन किया।

इस अवसर पर आयोजित प्रेस वार्ता में अभिनेत्री शिवानी शर्मा ने झारखंड की उभरती प्रतिभाओं की खुलकर सराहना की। उन्होंने कहा, “झारखंड में टैलेंट की कोई कमी नहीं है। यहां के युवाओं में अपार क्षमता है। जरूरत है तो बस सही मंच और उचित मार्गदर्शन की। यदि ऐसा हो, तो झारखंड के कलाकार राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी अलग पहचान बना सकते हैं।”

उन्होंने झारखंड में फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री की संभावनाओं पर भी सकारात्मक दृष्टिकोण व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य प्राकृतिक लोकेशनों और नई प्रतिभाओं से भरपूर है। आने वाले समय में झारखंड फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए एक मजबूत हब के रूप में उभर सकता है।

गौरतलब है कि अभिनेत्री शिवानी शर्मा हिंदी, पंजाबी और तेलुगू सिनेमा में अपने शानदार अभिनय से अलग पहचान बना चुकी हैं। उन्होंने टी-सीरीज सहित कई प्रतिष्ठित म्यूजिक कंपनियों के साथ कार्य करते हुए 50 से अधिक म्यूजिक एल्बम्स में अभिनय किया है। उनके गाने और फिल्में न केवल देश में, बल्कि विदेशों में भी दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हैं।

हाल के वर्षों में अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट्स में उनकी सक्रिय भागीदारी ने उनके करियर को एक नया आयाम दिया है। शिवानी शर्मा आज भारतीय सिनेमा के साथ-साथ वैश्विक मंच पर भी अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज करा रही हैं।

 

spot_img
Video thumbnail
वासेपुर में पीटने के बाद बंटी खान का बयान हुआ वायरल,कहा मेरा भाई आतंकवादी पुलिस कर दे इनकाउंटर....!
00:43
Video thumbnail
पूनम ह'त्या'कांड का पुलिस ने किया खुलासा,बहु को रास्ते से हटाने के लिए ससुर ने रची थीं साजिश,5अरेस्ट
03:37
Video thumbnail
बाबूलाल मरांडी के लिए DC के पास time नही है तो कार्यपालिका &विधायिका में टकराव की स्थिति है :जयराम
01:54
Video thumbnail
फुटबॉल मंच बना अखाड़ा,कांग्रेस नेता सोहराब ने JMM के अख्तर को कहा कोयला चोर,जवाब मिला लोहा चोर.बवाल!
00:54
Video thumbnail
डुमरी में झाड़ू लदी ट्रक पलटी, सड़क हुआ जाम, मौके पर पुलिस...
00:42
Video thumbnail
वासेपुर में कुख्यात प्रिंस खान के भाई बंटी खान को पब्लिक ने जड़ दिया थप्पड़...
00:16
Video thumbnail
वासेपुर की गलियों में बंटी खान की पुलिस ने कराई परेड, इकबाल खान ने भी कह दी ये बड़ी बात
01:56
Video thumbnail
कुख्यात प्रिंस खान के भाई बंटी खान की गिरफ्तारी के बाद पैदल परेड देखिए वासेपुर की गलियों में
00:42
Video thumbnail
भगोड़े अपराधी प्रिंस खान का भाई बंटी खान हुआ गिरफ्तार,धनबाद पुलिस ने कोलकाता एयरपोर्ट से दबोचा...
00:37
Video thumbnail
भगोड़े अपराधी प्रिंस खान का भाई कुख्यात बंटी खान गिरफ्तार.विदेश भागने की फ़िराक में था पर चढ़ गया धनबाद
03:47

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular