25.8 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

झारखंड में आज भारी बारिश की चेतावनी, 12 जिलों में येलो अलर्ट जारी; रांची में मौसम रहेगा सामान्य…

रांची(JHARKHAND):राज्य के कई हिस्सों में आज रविवार, 3 अगस्त को भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। भारतीय मौसम विभाग ने गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, गिरिडीह, देवघर, धनबाद, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में मेघ गर्जन के साथ भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

राजधानी रांची में हल्की बारिश की उम्मीद, कोई अलर्ट नहीं
राजधानी रांची में फिलहाल मौसम सामान्य रहने की संभावना है। आसमान में बादल छाए रहेंगे और एक-दो बार हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। हालांकि रांची के लिए किसी प्रकार का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

बंगाल-बिहार में सक्रिय साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर
मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल और बिहार की ओर सक्रिय साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर झारखंड के उत्तरी और मध्य जिलों पर पड़ रहा है, जिससे बारिश की तीव्रता बढ़ी है।

बारिश के आंकड़े: पथरगामा में सर्वाधिक 170.2 मिमी बारिश
पिछले 24 घंटों में गोड्डा के पथरगामा में सबसे अधिक 170.2 मिमी बारिश दर्ज की गई है। इसके अलावा लातेहार में 54 मिमी, रांची में 1 मिमी, मेदिनीनगर में 10 मिमी और बोकारो में 3 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई।

5 अगस्त को वज्रपात और तेज हवा की चेतावनी
मौसम विभाग ने 5 अगस्त के लिए वज्रपात और तेज हवाओं की भी संभावना जताई है। 8 अगस्त तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहने और रुक-रुक कर बारिश होती रहने की संभावना है।

अब तक सामान्य से अधिक बारिश
1 जून से अब तक झारखंड में कुल 778.8 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जबकि सामान्य वर्षा 526.3 मिमी मानी जाती है। पूर्वी सिंहभूम में अब तक 1186.4 मिमी और रांची में 991.8 मिमी बारिश हो चुकी है।

 

spot_img
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाली लुटेरी दुल्हन के पूरे गैंग का भंडाफोड़...
00:55
Video thumbnail
FCI से PDS तक अनाज भेजने के नियम पर सवाल,ट्रकों से उतार 407 में हो रही लोडिंग,मजदूरों ने जताया विरोध
03:56
Video thumbnail
IIT-ISM धनबाद में शुरू हो सकता है Animation-VFX के कोर्स? आशीष कुलकर्णी ने दिए बड़े संकेत
03:35

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular