बाघमारा: बाघमारा क्षेत्र की एक आउटसोर्सिंग कोयला खदान में बड़ा हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, खदान में काम कर रहा एक भारी वाहन अचानक संतुलन खोकर नीचे जा गिरा, जिससे उसमें सवार तीन कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्रबंधन द्वारा हादसे के कारणों की जांच की बात कही जा रही है। प्रारंभिक तौर पर वाहन के ब्रेक फेल या रास्ते की खराब स्थिति को संभावित कारण माना जा रहा है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है।






















