28.1 C
Jharkhand
Thursday, September 10, 2026

थाना परिसर में हाथापाई का मामला गरमाया — भाजपाइयों ने आरोपी की गिरफ्तारी की माँग की…

निरसा:निरसा अनुमंडल अंतर्गत चिरकुंडा थाना परिसर में 25 अक्टूबर को पारिवारिक विवाद को लेकर हुई हाथापाई में तालडांगा आवासीय कॉलोनी निवासी 78 वर्षीय बुजुर्ग गौतम शर्मा घायल हो गए थे। श्री शर्मा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व भाजपा के पुराने कार्यकर्ता बताए जाते हैं।

घटना के बाद आरोप है कि पुलिस ने राजनीतिक दबाव में आरोपी अमित राणा को उसी दिन छोड़ दिया। इस पर भाजपा नेताओं ने कड़ी नाराज़गी जताई है और आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की माँग की है।

बुधवार की देर शाम भाजपा ग्रामीण जिलाध्यक्ष घनश्याम ग्रोवर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने घायल गौतम शर्मा के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान चिरकुंडा थाना प्रभारी रामजी राय भी मौजूद थे।
गौतम शर्मा के पुत्र प्रशांत शंकर ने भाजपा नेताओं को बताया कि पुलिस ने निरसा विधायक अरूप चटर्जी के दबाव में आरोपी को छोड़ दिया, जो न्यायसंगत नहीं है।

थाना प्रभारी से वार्ता के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष घनश्याम ग्रोवर और पूर्व विधायक अपर्णा सेनगुप्ता ने कहा कि थाना परिसर में हुई यह घटना अत्यंत निंदनीय है। छठ पर्व के नाम पर आरोपी को छोड़ना उचित नहीं है। यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो वरीय अधिकारियों को मामले से अवगत कराया जाएगा।

भाजपा नेताओं और थाना प्रभारी के बीच इस मुद्दे पर जमकर नोकझोंक भी हुई।
मुलाकात के दौरान तारा देवी, रामप्रसाद महतो, बलदेव महतो, मोहन कुंभकार, आशीष मुखर्जी, डबलू बाउरी, जयप्रकाश सिंह, प्रशांत बनर्जी, भूपेंद्र सिंह, सुरजीत चंद्रा, विजय सिंह समेत कई भाजपाई उपस्थित रहे।

 

spot_img
Video thumbnail
छात्र JDU ने की छात्रों की समस्याओं पर मंथन, सेशन लेट और बेरोजगारी का मुद्दा छाया...
03:21
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, इतने लोग क्यों लिए गए हिरासत में...
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular