27.4 C
Jharkhand
Sunday, November 15, 2026

Anant Singh News: फूलों की बारिश के बीच फतुहा पहुंचे अनंत सिंह, समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत; दिया बड़ा बयान

Anant Singh News: जन आशीर्वाद भ्रमण कार्यक्रम के तहत बुधवार को मोकामा विधायक अनंत सिंह का फतुहा और खुसरूपुर में आगमन हुआ। उनके पहुंचते ही समर्थकों और एनडीए कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। विधायक का जगह-जगह फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। स्वागत के दौरान बड़ी संख्या में समर्थक और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

नीलेश रंजन के परिसर में हुआ भव्य स्वागत

रामजानकी मंदिर के समीप भाजपा के पूर्व ग्रामीण अध्यक्ष नीलेश रंजन के व्यावसायिक परिसर में एनडीए कार्यकर्ताओं ने अनंत सिंह का स्वागत किया। इस दौरान नीलेश रंजन ने विधायक को अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया। भीड़ और व्यस्त कार्यक्रम के कारण अनंत सिंह यहां कुछ ही समय रुक सके। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं और आम लोगों से मुलाकात की।

फतुहा से बख्तियारपुर तक हुआ स्वागत

अनंत सिंह का स्वागत महारानी चौक फतुहा, दरियापुर, हरदास बीघा और गोविंदपुर होते हुए बैकटपुर तक किया गया। बैकटपुर में जेसीबी से फूलों की बारिश कर विधायक का स्वागत किया गया। इसके बाद स्वागत का सिलसिला बख्तियारपुर तक जारी रहा। पूरे मार्ग में समर्थकों के बीच उत्साह देखने को मिला।

Maharajganj News: GM-DRM के दौरे के बीच पटना-गोरखपुर ट्रेन की मांग ने पकड़ा जोर, महाराजगंज में सौंपा ज्ञापन

अनुज सिंह को लेकर अनंत सिंह ने दिया बयान

इस दौरान अनंत सिंह ने अनुज सिंह को लेकर भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि जो भी अनुज सिंह के खिलाफ खड़ा है, उसकी जमानत जब्त करा देंगे। विधायक का यह बयान उनके जन आशीर्वाद भ्रमण कार्यक्रम के दौरान सामने आया। कार्यक्रम में एनडीए कार्यकर्ताओं और समर्थकों की मौजूदगी रही।

spot_img
Video thumbnail
आज विधायक जयराम महतो भी महाखरना का प्रसाद ग्रहण करने हमारे घर पधारें...
00:29
Video thumbnail
कई दशकों से छठ महाव्रत कर रही मेरीमां की खरना के मौके पर उनकी यह तस्वीर हमारे लिए प्रेरणादाई है...
00:36
Video thumbnail
छठ महाव्रत:व्रतियों ने खरना के दिन छठी मईया को लगाया खीर केला पान फूल सुपारी का भोग,कल पहला अर्घ्य..
04:54
Video thumbnail
अररिया पुलिस ने 10 करोड़ की स्मैक के साथ एक को किया गिरफ्तार...
04:46
Video thumbnail
राजेन्द्र सरोवर में छठ घाट की चकाचक सफाई,स्वच्छ माहौल में लाखों व्रती देंगे भगवान भास्कर को अर्घ्य..
02:02
Video thumbnail
कांग्रेस विधायक रौशन बाड़ा पर शर्मनाक आरोप में FIR दर्ज...आरोपों में क्या है सच्चाई!
01:53
Video thumbnail
झारखंड मैदान में कुंभनाथ सिंह के सहयोग से बना अस्थायी तालाब,सौकड़ों व्रती देंगी अर्घ्य
04:41
Video thumbnail
धनबाद के पम्पू तालाब में अधुरी साफ-सफ़ाई के बीच अर्घ्य देंगी छठ व्रती,भीड़ मैनेजमेंट को कमिटी तैयार
05:16
Video thumbnail
धनबाद के गोविंदपुर में सरकारी स्कूल में पांच कमरे वाले नए भवन का MLA चंद्रदेव महतो ने किया शिलान्यास
04:39
Video thumbnail
राजस्थान-वृंदावन के मंदिरों की तर्ज पर सज रहा राजधनवार का राजा छठ घाट, भव्य सजावट देखने उमड़ेंगे
05:17

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular