18.6 C
Jharkhand
Sunday, November 8, 2026

Ranchi News: रांची के हरमू चौक का बदला नाम, BJP ने किया ‘विकसित भारत संकल्प चौक’ नामकरण

Ranchi News: राजधानी रांची के हरमू चौक का भारतीय जनता पार्टी ने ‘विकसित भारत संकल्प चौक’ के रूप में नामकरण किया। बुधवार को भाजपा नेता और कार्यकर्ता ढोल-नगाड़े के साथ हरमू चौक पहुंचे और नामकरण से संबंधित बोर्ड लगाया। बोर्ड पर खिलते कमल के ऊपर जलती मशाल के बीच ‘विकसित भारत संकल्प चौक’ लिखा गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने इस नाम का नामांकन किया। इस दौरान रांची विधायक सीपी सिंह, हटिया विधायक नवीन जायसवाल, रांची की मेयर रोशनी खलखो, डिप्टी मेयर नीरज कुमार समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

आदित्य साहू बोले- राष्ट्र निर्माण में भूमिका की याद दिलाएगा चौक

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। उनके मुताबिक, स्वतंत्रता के 100वें वर्ष यानी 2047 तक भारत को आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाना केंद्र सरकार और देश के नागरिकों का संकल्प है। उन्होंने कहा कि इतने बड़े लक्ष्य को हासिल करने के लिए देश के लोगों की भागीदारी और सामूहिक संकल्प जरूरी है। इसी भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से हरमू चौक का नामकरण ‘विकसित भारत संकल्प चौक’ किया गया है। आदित्य साहू ने कहा कि रांची के इस प्रमुख चौक से प्रतिदिन हजारों लोग गुजरते हैं। अब यह चौक उन्हें विकसित भारत के लक्ष्य और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका की याद दिलाता रहेगा।

यह भी पढ़ें: Maharajganj News: GM-DRM के दौरे के बीच पटना-गोरखपुर ट्रेन की मांग ने पकड़ा जोर, महाराजगंज में सौंपा ज्ञापन

युवाओं, महिलाओं और किसानों की भागीदारी पर जोर

आदित्य साहू ने कहा कि विकसित भारत का लक्ष्य समाज के हर वर्ग की भागीदारी से ही पूरा हो सकता है। उन्होंने युवाओं, महिलाओं, किसानों और गरीबों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की बात कही। उन्होंने सुशासन और पारदर्शिता को मजबूत करने के साथ नवाचार, ‘मेक इन इंडिया’ और उद्यमिता को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया। इसके अलावा शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में सुधार को नागरिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए महत्वपूर्ण बताया।

BJP कार्यालय के सामने कार्यकर्ताओं ने की आतिशबाजी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में बुधवार शाम भाजपा कार्यालय के सामने कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की। भाजपा नेता दीपक प्रकाश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के जनसेवा कार्य को अभूतपूर्व बताते हुए बुधवार के दिन को खास बताया। वहीं भाजपा नेता रमेश सिंह ने कहा कि यह भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए खुशी की बात है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले 25 वर्षों से बिना थके और बिना रुके जनसेवा कर रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

spot_img
Video thumbnail
युवक को सांप ने काटा तो सांप को डब्बे में भर पहुंचा डॉकटर भी देख रह गयें दंग
01:00
Video thumbnail
निशा भगत को इंसाफ दिलाने सड़क पर उतरे भाजपाई मुख्यमंत्री का फूंका पुतला..
04:33
Video thumbnail
जहानाबाद से लापता टाइगर मोबाइल का जवान नदी से हुआ बरामद,एक युवक शक के आधार पर हुआ डिटेन
01:36
Video thumbnail
अबुआ सरकार में अबुआ की बेटी सुरक्षित नहीं है! मंत्री आतंकवादी की भाषा बोल रहा है: भानु प्रताप शाही
01:05
Video thumbnail
खटाल हटेगा तो अपराध बढ़ेगा या घटेगा आप ही लगाइये हिसाब राजीव ओझा ने अतिक्रमण पर क्या कहा सुनिए...
04:16
Video thumbnail
धनबाद:विनोद बिहारी चौक के निकट शराब दुकान!सड़क पर वाहनों की अवैध पार्किंग महिलाएं भी होती हैं परेशान
00:50
Video thumbnail
ड्रग्स तस्करों से वसूली कर छोड़ने का आरोप, फुलवारी शरीफ थाने के 4 दारोगा समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड!
01:33
Video thumbnail
जब JMM नेता राहुल हलधर की टूटी बाउंड्री तो सीओ रामप्रवेश कुमार पर केस करने की दे डाली धमकी!
01:50
Video thumbnail
फ़ूड सैफ्टी डिपार्टमेंट की पुराना बाजार में छापेमारी,कैंसर फैलाने वाले रंग से बनी सामग्री किया नष्ट..
01:14
Video thumbnail
रानीबांध धैया में बड़े घराने की कब्जे में थी दो एकड़ जमीन,C O ने चलवाया बुलडोजर,अस्थायी निर्माण ध्वस्त
00:54

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular