25.8 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

अंकिता दत्ता बनीं JAC Board 12th की राज्य टॉपर, 477 अंक के साथ रचा इतिहास

सीमित संसाधनों में बड़ी सफलता, माता-पिता की आंखों में छलके खुशी के आंसू

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) द्वारा शुक्रवार को घोषित 12वीं विज्ञान संकाय (Science Stream) के नतीजों में गोविंदपुर की छात्रा अंकिता दत्ता ने 500 में से 477 अंक प्राप्त कर पूरे राज्य में पहला स्थान हासिल किया। इस शानदार उपलब्धि के साथ उन्होंने न केवल अपने स्कूल और जिले, बल्कि पूरे झारखंड राज्य का नाम रोशन किया है।

सामान्य परिवार, पर असाधारण उपलब्धि

रांची जिले के एक साधारण परिवार से आने वाली अंकिता ने सीमित संसाधनों के बावजूद बड़ी मेहनत और अनुशासन से यह मुकाम हासिल किया। उन्होंने कहा “मैंने हर दिन नियमित रूप से पढ़ाई की। पुराने प्रश्नपत्रों को हल किया और किताबों को बार-बार दोहराया।” अंकिता ने विशेष रूप से फिजिक्स और केमिस्ट्री के कॉन्सेप्ट्स पर ध्यान दिया और सोशल मीडिया से दूरी बनाकर पढ़ाई को प्राथमिकता दी।

माता-पिता की आंखों में गर्व और खुशी

जैसे ही रिजल्ट घोषित हुआ और अंकिता का नाम टॉपर्स में सबसे ऊपर आया, उनके माता-पिता की आंखें गर्व और खुशी से छलक पड़ीं। उनके पिता ने कहा “हमने कभी नहीं सोचा था कि हमारी बेटी पूरे राज्य में टॉप करेगी। यह हमारे लिए सपना पूरा होने जैसा है।”

यह भी पढ़े : झारखंड बोर्ड – JAC Board 12th रिजल्ट 2025 District Wise: लातेहार ने मारी बाज़ी, जानें अपने जिले का प्रदर्शन

शिक्षकों का मार्गदर्शन रहा अहम

अंकिता ने अपनी सफलता का श्रेय अपने स्कूल के शिक्षकों और प्राचार्य को देते हुए कहा “शिक्षकों का मार्गदर्शन और प्रेरणा मेरी ताकत बनी। सही दिशा, मेहनत और आत्मविश्वास से कोई भी छात्र सफलता पा सकता है।”

spot_img
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, देह व्यापार की सूचना पर कार्रवाई।
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular