25.2 C
Jharkhand
Thursday, September 10, 2026

कबरीबाद हिंसक झड़प मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार….

गिरिडीह: गिरिडीह सीसीएल क्षेत्र स्थित कबरीबाद क्रेशर के पास स्थानीय लोगों और सीसीएल सुरक्षाकर्मियों के बीच हुई हिंसक झड़प तथा बाद में हुए उपद्रव मामले में गिरिडीह पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी सौरभ कुमार (19 वर्ष), पिता प्रवीण कुमार गुप्ता, निवासी सीतलपुर, थाना मुफ्फसिल, जिला गिरिडीह को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया गया।

जानकारी के अनुसार 5 मई 2026 को कबरीबाद क्रेशर के समीप स्थानीय लोगों और सीसीएल सुरक्षाकर्मियों के बीच हुई हिंसक झड़प में खण्डीहा निवासी दिलीप दास गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इलाज के लिए उन्हें सदर अस्पताल गिरिडीह में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मामले में मुफ्फसिल थाना कांड संख्या 110/2026 के तहत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। अनुसंधान के दौरान पुलिस ने घटना में संलिप्त सीसीएल कबरीबाद सुरक्षा इंचार्ज गुडगु राम सागर एवं सीसीएल गार्ड अख्तर रजा को गिरफ्तार कर पहले ही न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

वहीं, 6 मई को मृतक दिलीप दास के शव को लेकर आक्रोशित लोगों ने सदर अस्पताल से निकालकर शहर की मुख्य सड़कों से होते हुए सीसीएल कबरीबाद माइंस तक प्रदर्शन किया था। इस दौरान पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की गई। पुलिस द्वारा समझाने के प्रयास के बावजूद भीड़ उग्र हो गई और पुलिस पर पथराव कर दिया गया। घटना में तत्कालीन साइबर डीएसपी आबिद खान तथा नगर थाना के पुलिस अवर निरीक्षक विक्रम कुमार घायल हो गए थे। उग्र भीड़ द्वारा सरकारी संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाया गया था।

इस मामले में मुफ्फसिल थाना कांड संख्या 112/2026 दर्ज किया गया था। पुलिस ने बताया कि इस कांड में पूर्व में भी एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। ताजा कार्रवाई में सौरभ कुमार को गिरफ्तार किया गया है।

छापामारी दल में एसडीपीओ सदर जीतवाहन उरांव, मुफ्फसिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो, नगर थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह समेत मुफ्फसिल थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल शामिल थे।

spot_img
Video thumbnail
छात्र JDU ने की छात्रों की समस्याओं पर मंथन, सेशन लेट और बेरोजगारी का मुद्दा छाया...
03:21
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, इतने लोग क्यों लिए गए हिरासत में...
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular