25.2 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

राजगंज थाना परिसर में बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न…

राजगंज:राजगंज थाना परिसर में आज आगामी बकरीद (ईद-उल-अजहा) पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने का निर्णय लिया गया।

बैठक में कतरास इंस्पेक्टर रुस्तम अंसारी एवं थाना प्रभारी संजीव कुमार झा सहित जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस दौरान पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, ट्रैफिक व्यवस्था तथा आपसी भाईचारा बनाए रखने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

थाना प्रभारी संजीव कुमार झा ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि बकरीद का त्योहार शांति और सौहार्द के साथ मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। उन्होंने सोशल मीडिया पर भड़काऊ एवं आपत्तिजनक पोस्ट साझा नहीं करने की भी हिदायत दी।

बैठक में संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस गश्त बढ़ाने एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। उपस्थित लोगों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने एवं आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाने का भरोसा दिलाया।

बैठक का संचालन हीरालाल महतो ने किया। मौके पर मो. फहीम अंसारी, मो. फिरोज, शाबिर, अकबर, नीलकंठ रवानी, संदीप अग्रवाल सहित कई लोग उपस्थित

spot_img
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, देह व्यापार की सूचना पर कार्रवाई।
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular