23.6 C
Jharkhand
Friday, May 1, 2026

आसामाजिक तत्वों ने शिव मंदिर को क्षतिग्रस्त किया..इलाके में तनाव…

सारण डीएम और एसएसपी पहुंचे घटना स्थल पर स्थिति तनावपूर्ण किंतु नियंत्रण में..

छपरा: सारण जिले के रसूलपुर थाना क्षेत्र के नवादा गांव में स्थित बाबा दूधनाथ मंदिर के शिवलिंग को अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त कर देने का मामला सामने आया है।

इस घटना से ग्रामीणों में गहरा आक्रोश है।मंदिर के पुजारी ने बताया कि वह रात को भोग लगाकर और आरती कर मंदिर बंद कर सोने चले गए। सुबह जब वे मंदिर की साफ-सफाई के लिए पहुंचे, तो देखा कि शिवलिंग टूटा हुआ है। इसके बाद उन्होंने तुरंत गांव के लोगों को इसकी जानकारी दी। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में ग्रामीण मंदिर परिसर में इकट्ठा हो गए।

ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस प्रशासन को दी। जानकारी मिलते ही रसूलपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, साथ ही छपरा सदर एसडीपीओ 2 राजकुमार भी दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे हुए है।वही ग्रामीणों का कहना है कि यह घटना धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली है और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाना चाहिए। उन्होंने पुलिस से मांग की कि शीघ्र जांच कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए।

घटना की सूचना पर सारण SSP डॉक्टर कुमार आशीष और DM अमन समीर मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। सारण जिलाधिकारी डॉ अमन समीर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है पुलिस अपने तरफ से प्राथमिकी दर्ज कर दोषियों की तलाश शुरू कर दी है। स्थिति सामान्य है पुलिस कैंप कर रही है कोई इस मामले में सारण के एसएसपी डॉक्टर कुमार आशीष ने बताया है कि संबंधित अधिकारी को मामले की जांच का आदेश दे दिया गया है और बड़ी मात्रा में पुलिस बल की तैनाती की गई है जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

spot_img
Video thumbnail
शराब के नशे में ड्राइविंग करते पकड़े गए नेताजी की गाड़ी हुई सीज,अब कोर्ट में भरना होगा जुर्माना...
02:34
Video thumbnail
कहां से आये बदरा....
01:05
Video thumbnail
रक्सौल जंक्शन जल्द दिखेगा बाबा पशुपतिनाथ मंदिर के भव्य स्वरूप में पर अभी सुरक्षा बढ़ाने की आवश्यकता..
02:04
Video thumbnail
राजगंज में मौसम ने बदला मिज़ाज, आंधी-पानी से राहत के साथ नुकसान भी
00:50
Video thumbnail
गोविंदपुर में जाम से निजात के लिए ट्रैफिक डीएसपी का एक्शन, अवैध पार्किंग पर कार्रवाई
02:10
Video thumbnail
श्री श्री राधा कृष्ण शिलामयि मुर्ति प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन
02:16
Video thumbnail
गोविंदपुर: जानती फार्मा में नवजात की मौ,त के बाद भारी हंगा,मा, अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी।
05:20
Video thumbnail
लुसाडीह में देर रात चोरी, लाखों के सामान और नगदी पर हाथ साफ
03:12
Video thumbnail
का जी इरफान जी...? सवाल पूछे वाला पत्रकार को पिटवाइए दीजिएगा नहीं मानिएगा...
01:58
Video thumbnail
सवाल पूछने वाले पत्रकारों संग मारपीट, क्या इरफान जी आपके समर्थक गुर्गा हो गए हैं क्या...?
07:14

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!