22.4 C
Jharkhand
Monday, November 23, 2026

Anurag Dobhal Controversy: अनुराग डोभाल पर पत्नी रितिका के गंभीर आरोप, भाई की चोटों ने बढ़ाए सवाल; देखें वायरल वीडियो

अनुराग डोभाल की गिरफ्तारी के बाद सामने आया पत्नी का वीडियो

Anurag Dobhal Controversy: ‘बिग बॉस 17’ फेम और मशहूर यूट्यूबर अनुराग डोभाल यानी UK07 राइडर की गिरफ्तारी के बाद विवाद और गहरा गया है। देहरादून में अपने साले राज सिंह चौहान के साथ मारपीट के आरोप में अनुराग और उनके तीन साथियों की गिरफ्तारी के बाद अब उनकी अलग रह रही पत्नी रितिका चौहान और राज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में रितिका चौहान रोते हुए अनुराग पर कई गंभीर आरोप लगाती नजर आ रही हैं। वहीं, राज सिंह चौहान ने मीडिया के सामने अपने चेहरे और गर्दन पर लगी चोटों के निशान दिखाते हुए कथित घटना की जानकारी दी।

रितिका का आरोप- 25 से 30 लड़कों ने भाई को घेरा

वीडियो में रितिका चौहान उस रात की घटना बताते हुए दावा करती हैं कि उनका भाई राज उस शोरूम में मौजूद था, जहां वह काम करता है। रितिका के मुताबिक, काम खत्म करने के बाद जब राज घर लौट रहा था, तभी अनुराग डोभाल करीब 25 से 30 लड़कों के साथ वहां पहुंचा। रितिका का आरोप है कि राज को घेरने के बाद उसे जबरन गाड़ी में बैठाया गया और उसके साथ मारपीट की गई। हालांकि, इन आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी। इसके बाद वीडियो में राज सिंह चौहान भी नजर आते हैं। उनके चेहरे, होंठ और आंखों के आसपास चोट और सूजन के निशान दिखाई दे रहे हैं। राज ने कैमरे के सामने अपनी गर्दन और चेहरे पर लगी चोटें भी दिखाईं।

‘अनुराग पर खरोंच तक नहीं’, रितिका ने उठाए सवाल

वीडियो के एक अन्य हिस्से में रितिका चौहान उन लोगों पर नाराजगी जाहिर करती हैं, जो कथित विवाद में अनुराग का समर्थन कर रहे हैं। उन्होंने अनुराग के उस दावे पर भी सवाल उठाया, जिसमें पहले हमला उन पर किए जाने की बात कही गई थी। रितिका का कहना है कि अगर पहले हमला अनुराग पर हुआ था, तो उनके भाई के चेहरे पर इतनी गंभीर चोटें कैसे आईं। उन्होंने अनुराग के खिलाफ कई आरोप लगाते हुए अपने परिवार के साथ हुए कथित व्यवहार पर भी सवाल उठाए।

मां और पालतू कुत्ते को लेकर भी लगाए गंभीर आरोप

रितिका चौहान ने वीडियो में अनुराग के पुराने व्यवहार को लेकर भी कई दावे किए। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी मां के साथ भी कथित तौर पर बदसलूकी की गई और उनके पालतू डॉगी को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई। रितिका ने इन घटनाओं का जिक्र करते हुए अनुराग के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर की। हालांकि, वीडियो में लगाए गए इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें:Bhagwant Mann CBI Raid: Punjab में CBI का बड़ा एक्शन! CM भगवंत मान के कैंप ऑफिस और OSD के घर छापेमारी

‘जेल से निकलकर फिर करेगा हमला’, रितिका हुईं भावुक

वीडियो के आखिरी हिस्से में रितिका चौहान अपने और अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंता जताती नजर आती हैं। वह भावुक होकर आशंका जाहिर करती हैं कि जेल से बाहर आने के बाद अनुराग दोबारा हमला कर सकता है और उनके बच्चे को उनसे दूर करने की कोशिश कर सकता है। गौरतलब है कि 5 अक्टूबर की रात हरिद्वार बाईपास रोड पर हुई मारपीट और पुलिस चौकी में हंगामे के बाद देहरादून पुलिस ने अनुराग डोभाल और उनके तीन साथियों को धारा 170 (BNSS) के तहत गिरफ्तार किया था। इसके बाद राज सिंह चौहान की शिकायत पर नेहरू कॉलोनी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है। ऐसे में वायरल वीडियो में लगाए गए आरोपों और घटना की वास्तविक स्थिति को लेकर पुलिस जांच के निष्कर्ष का इंतजार है।

spot_img
Video thumbnail
धनबाद से गुजरने वाली प्रस्तावित वाराणसी-खड़गपुर बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट:कब शुरू होगी जमीन अधिग्रहण
00:48
Video thumbnail
प्रेमिका से मिलवाने की जिद कर मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक,जब उतरा तो लोगों ने ली राहत की सांस
01:37
Video thumbnail
क्या मार्क जुकरबर्ग संघी हैं?यूथ कांग्रेस ने क्यों लगाया meta और उसके फाउंडर का गणवेश में पोस्टर!
01:25
Video thumbnail
वासेपुर में 12 बच्चे एक ही दिन में करेंगे कुरान शरीफ मुकम्मल, 5 को होगा बड़ा जलसा, तैयारियां तेज
01:45
Video thumbnail
बिरहोरों के लिए बने अस्पताल में स्थायी डॉक्टर नही,एम्बुलेंस के अभाव में बच्ची की चली गयी थी जान!
08:45
Video thumbnail
जंगलपुर इज्तिमा का सामूहिक दुआ के साथ समापन, 20 हजार से अधिक लोग हुए शामिल, अमन-चैन की मांगी दुआ
00:51
Video thumbnail
जेल शिफ्टिंग के दौरान इनकाउंटर का डर, बंटी खान की बीवी ने कोर्ट से की सुरक्षा की मांग
01:33
Video thumbnail
विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी के हुआ तिलकोत्सव
00:52
Video thumbnail
क्या हुआ जब आंगनबाड़ी सेविकाओं के कार्यक्रम में पहुंची महिला एवं बाल विकाश मंत्री अन्नपूर्णा देवी
05:24
Video thumbnail
ब्लिंकिट डिलीवरी वर्करों की हड़ताल,पेआउट में भेदभाव का आरोप,तालाबंदी की चेतावनी!
05:17

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular